Bigg Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू, अब यह मशहूर फिल्म मेकर संभालेंगे कमान

कॉफी विद करन के होस्ट करण जौहर अब बिग बॉस की कमान संभाल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस की शूटिंग पर लगा ब्रेक
  • सलमान की जगह मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर का नाम आया सामने
  • बिग बॉस 16 का ओटीटी वर्जन होस्ट कर चुके हैं करण जौहर

बिग बॉस सीजन 16 के होस्ट सलमान खान को डेंगू होने की खबर है।

बिग बॉस सीजन 16 के होस्ट सलमान खान को डेंगू होने की खबर है। जी हां, सुपरस्टार सलमान खान को डेंगू हो गया है, ऐसा बताया जा रहा है। बिग बॉस 16 फिलहाल टीवी पर धूम मचा रहा है और टीआरपी भी तगड़ी बटोर रहा है। ऐसे में बिग बॉस के होस्ट के बीमार हो जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मसलन, अब बिग बॉस को होस्ट कौन करेगा? क्या शो की शूटिंग रोक दी जाएगी? बिग बॉस शो के चाहने वालों को ये सभी सवाल परेशान कर रहे हैं। लेकिन खबर है कि सलमान की जगह एक और पॉपुलर होस्ट अब बिग बॉस की कमान संभाल सकते हैं। 

बिग बॉस 16 में करण जौहर की एंट्री हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। जी हां, करण जौहर अपने टॉक शो कॉफी विद करन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनके बिग बॉस 16 को संभालने की भी खबरें आ रही हैं। यूं तो फैन्स का शो में किसी और होस्ट को अपना पाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि दर्शक इस शो के होस्ट के रूप में केवल सलमान खान को ही पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे में, जब सलमान को डेंगू होने की बात सामने आ रही है तो किसी न किसी को तो शो का होस्ट बनाया जाना तय है। और करण जौहर का नाम इसके लिए लिया जा रहा है। 

कॉफी विद करन के होस्ट करण जौहर अब बिग बॉस की कमान संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बीमारी के चलते अपनी आगमी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रोक दी है। आपको बता दें कि इससे पहले करण बिग बॉस का OTT वर्जन होस्ट कर चुके हैं। ओटीटी बिग बॉस के लिए करण जौहर को काफी पसंद भी किया गया था और टीवी वाले बिग बॉस की तरह ही यह शो काफी पॉपुलर भी हुआ था। 

सलमान खान ने बिग बॉस से ब्रेक ले लिया है। इसके अलावा वह किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग भी अब रोक चुके हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 2023 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। कलाकारों की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे। शहनाज गिल और पलक तिवारी भी इसमें नजर आएंगे। फिल्म सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रड्यूस की गई है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.