Bigg Boss 16: छोटा छतरी के साथ आए छोटा भाईजान, वायरल हुआ अब्दू रोजिक का यह प्यारा वीडियो

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दू रोजिक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक का वीडियो वायरल
  • जॉनी लीवर के साथ मस्ती करते दिखे अब्दू रोजिक
  • इस वीडियो में अब्दू जॉनी लीवर संग डायलॉग बलते नजर आ रहे हैं

अब्दू रोजिक और जॉनी लीवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दू खुद को चालाक बताते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में अब्दू रोजिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब्दू रोजिक को पिछले हफ्ते बिग बॉस ने घर से बाहर जाने की इजाजत दी थी। बिग बॉस ने घर के नियमों को ताक पर रखते हुए यह फैसला लिया था क्योंकि इसका सीधा संबंध अब्दू रोजिक के करियर से था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दू रोजिक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब्दू रोजिक ने अपने आप को बहुत चालाक भी बताया है।
 
वायरल होते वीडियो में अब्दू रोजिक ने जॉनी लीवर से कहा, ''अभी मजा आ गया ना ब्रो.'' जिसके जवाब में जॉनी लीवर बोलते हैं कि ''यू आर वैरी चालाक ब्रो (तुम बहुत चालाक हो)'' अब्दू रोजिक जॉनी लीवर की इस बात पर मजा लेते हुए कहते हैं, ''हां, बहुत चालाक।''
 
 
बता दें कि 19 साल की छोटी सी उम्र में ही अब्दू रोजिक को बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिला। बहुत कम हिंदी जानने के बावजूद घर के अंदर और घर के बाहर अब्दू रोजिक को बहुत प्यार मिल रहा है। अपनी क्यूट हरकतों की वजह से अब्दू रोजिक ने बेहद ही कम समय में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है।
Advertisement
 
हालांकि इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक की वापसी हो गई है। अब्दू रोजिक को सामने बिग बॉस ने कुछ शर्तें भी रखी थी। बिग बॉस ने साफ कर दिया था कि उन्हें सिर्फ प्रोफेशनल शूट के लिए घर से बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है। अगर इस ब्रेक के दौरान अब्दू रोजिक बिग बॉस से जुड़ा हुआ कोई प्रमोशन करते तो उन्हें घर में एंट्री नहीं मिलती।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.