Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 को कहेंगे बाय-बाय, फिनाले से पहले होंगे शो से बाहर!

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बिग बॉस फैनक्लब की मानें तो अब्दू रोजिक अब जल्दी ही शो छोड़ने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस का शो एक्सटेंड होने की वजह से अब्दू को ऐसा करना होगा, क्योंकि पहले से ही उनके कुछ अपने काम को लेकर कमिटमेंट हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • अब्जू रोजिक 12 जनवरी को बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगे
  • बिग बॉस का शो एक्सटेंड होने की वजह से अब्दू को ऐसा करना होगा
  • अब्दू पहले भी अपने काम को लेकर बिग बॉस के घर के बाहर गए थे

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 शो को लेकर आ रही रिपोर्ट की मानें तो फरवरी में शो के फिनाले में अब्दू रोजिक नहीं होंगे।

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बिग बॉस की अपडेट देने वाले द खबरी की मानें तो अब्दू रोजिक अब जल्दी ही शो छोड़ने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस का शो एक्सटेंड होने की वजह से अब्दू को ऐसा करना होगा, क्योंकि पहले से ही उनके कुछ अपने काम को लेकर कमिटमेंट हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं कि अब्दू पहले भी अपने काम को लेकर बिग बॉस के घर के बाहर गए थे। लेकिन उसके बाद वो शो में वापस भी आए। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस बार 12 जनवरी को अब्दू का बिग बॉस के घर का सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ कहां नहीं जा सकता, लेकिन The Khabri के रिपोर्ट्स के अनुसार शो में छोटा भाईजान अब्दू का सफर अब कुछ दिनों का ही रह गया है। वहीं ये खबर भी है कि उन्हें घर से ले जाने के लिए कोई स्पेशल आएगा। अब्दू रोजिक के चाहने वालों के लिए ये एक शॉकिंग खबर है। यह शो Colors TV और Voot Select पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

तजाकिस्तान से आया ये नन्हा मेहमान आज भारत में हर किसी के दिल पर राज करता है। 19 साल के छोटी सी उम्र में अब्दू आज एक इंटरनेशनल स्टार है। सोशल मीडिया पर भी अब्दू की बड़ी फैन फॉलोइंग है। बहुत छोटी सी उम्र में अब्दू की समझदारी उन्हें और लोगों से बिलकुल अलग बनाती है। उनकी मासूमियत का हर कोई कायल है। ऐसे में उनका इस तरह बिग बॉस से जाना दर्शकों सहित सभी को काफी खलने वाला है।
 
बिग बॉस 16 के घर में अब तक के उनके सफर की बात करें तो वो अभी तक दो बार कैप्टन की दावेदारी संभाल चुके हैं। वहीं कैप्टन के रूप में अब्दू ने जिस तरह घर को मैनेज किया उससे ये साबित होता है कि अब्दू वाकई इस दावेदारी के हकदार हैं। शो में साजिद खान, निम्रत कौर आहलूवालिया, सुंबुल तौकीर खान संग उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.