Bigg Boss 16: नन्हे कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने रिलीज किया पहला हिंदी गाना, आप भी देखें वीडियो

अब्दू रोजिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • अब्दू रोजिक ने 'छोटा भाइजान' (Chota Bhaijaan) सॉन्ग रिलीज किया है
  • गाना शनिवार, 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया
  • अभी तक इसे करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है

अब्दू की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।

Photo Credit: Screengrab YouTube (Abdu Rozik)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन की बात हो तो अब्दू रोजिक का नाम जरूर आता है, क्योंकि इनकी भारत में लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर इनके पहले से ही बेहिसाब फॉलोअर्स थे और अब, बिग बॉस में एंट्री के साथ इनकी भारतीय फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। बिग बॉस हाउस में भी इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट हमेशा इनके साथ मौज-मस्ती करते नजर आते हैं। अब, ऐसा लगता है कि इनकी फॉलोइंग कई गुना बढ़ने वाली है, क्योंकि Bigg Boss Season 16 के इस क्यूट कंटेस्टेंट ने अपना पहला हिंदी गाना रिलीज किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

अब्दू रोजिक ने 'छोटा भाइजान' (Chota Bhaijaan) सॉन्ग रिलीज किया है। गाना शनिवार, 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया, जिसके बाद से अभी तक इसे करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है। अब्दू रोजिक के इस सॉन्ग को अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर रिलीज किया है। वीडियो में अब्दू को सलमान खान के अलग-अलग लुक्स में देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने सलमान का वांटेड और दबंग वाला लुक कॉपी किया है।

यूट्यूब में गाने के डिसक्रिप्शन बॉक्स में लिखा है, "आज 8 अक्टूबर 2022 को, मैं अपना पहला हिंदी गाना लॉन्च कर रहा हूं, एक सपना जो मैंने तब से देखा था जब मैं ताजिकिस्तान में अपने गांव में उन सभी पुरानी प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों के पुराने कैसेट देखता था। मैं इसे व्यक्तिगत रूप से सर सलमान खान भाईजान को समर्पित कर रहा हूं, जिन्होंने मुझे भारत आने के लिए प्रेरित किया और जिन्होंने मुझे अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान में मौका दिया। मैं अभी तक हिंदी नहीं बोल सकता...लेकिन मैं 5 महीने पहले तक अंग्रेजी भी नहीं बोल सकता था इसलिए मैं आप सभी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और आप सभी के समर्थन के लिए आप सभी से प्यार करूंगा।"

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि "मैंने बचपन से ही हिंदी संगीत देखा, पसंद किया और सुना है, इसलिए यहां हम हिंदी गाने के पहला प्रयास कर रहे हैं।"

अब्दू सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। उनके YouTube अकाउंट को 83.6 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। अब्दू की हाइट 3.2 फीट है और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.