Bigg Boss 16: 3.2 फीट के रैपर अब्दु रोजिक हैं करोड़पति! लेकिन एक समय हालात थे ऐसे कि ...

Big Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक आजकल सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 21:57 IST
ख़ास बातें
  • इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था
  • ये सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी दिखेंगे
  • अब्दु Big Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट हैं।

अब्दु तजाकिस्तान के रहने वाले रैपर हैं और बिग बॉस 16 को लेकर बहुत उत्साहित हैं

Photo Credit: filmibeat

अब्दु रोजिक का नाम आजकल हर किसी की जुबान पर है। हो भी क्यों न! अब्दु Big Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने अब्दु रोजिक को हाल ही हुई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू करवाया था। उसके बाद से बिग बॉस फैन्स इस कम कद वाले इन्सान के बारे में जानने के लिए कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए हैं। इसलिए हम आपको अब्दु के बारे में कुछ ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप अभी तक न जानते हों। 

Bigg Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक आजकल सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। 27 सितंबर को एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के साथ वह नजर आए। अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। खबर है कि बिग बॉस सीजन 16 के अलावा वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। 

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं। इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। अब्दु की बर्थ डेट 3 सितंबर 2003 है। 3.2 फीट के अब्दु केवल 17 किलो के इंसान हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। अकेले Instagram पर ही इनके 40 लाख के लगभग चाहने वाले हैं। लाइमलाइट में आने के बाद अब्दु के पास पैसे की कोई कमी नहीं रह गई थी। सोशल मीडिया के अनुसार, कहा जाता है कि एक वक्त था जब इनके माता पिता के पास पैसे की बहुत कमी थी और वो इनकी बीमारी खर्च भी नहीं उठा पा रहे थे। 

रोजिक के बारे में कहा जाता है कि बचपन से ही इनको रिकेट्स की बीमारी है। इसी वजह से इनकी लम्बाई भी नहीं बढ़ पाई। उस वक्त इनके घर के हालात बहुत अच्छे नहीं थे। इनके माता पिता के पास इनके इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते थे। लेकिन अब इन्हें करोड़पति कहा जाता है और इनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये के लगभग बताई जाती है। अब्दु बिग बॉस 16 के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.