Bigg Boss 16 में बाजी पलटने आएंगे शो के X सदस्य! जानें किन सितारों की होगी एंट्री

राखी सावंत बिग बॉस के लिए सबसे पॉपुलर नाम है। वो लगातार दो सीजन में शो में आ चुकी हैं। उनकी पॉपुलरिटी को देखते हुए बहुत संभावना है कि इस बार भी राखी शो में दिखाई देंगीं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 22:29 IST
ख़ास बातें
  • मुनव्वर फारूखी, टीना दत्ता, मान्या सिंह, शिविन नारंग जैसे नाम कन्फर्म
  • शो में पुराने सीजन्स के कंटेस्टेंट भी ले सकते हैं एंट्री
  • हिना खान, राखी सांवत, करण कुंद्रा जैसे नाम शामिल होने की संभावना

igg Boss 16 की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने जा रही है।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के ऑन एयर होने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, शो को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ती जा रही है। हाल ही में कलर्स ने शो के नए टीजर जारी किए हैं। सलमान खान टीजर में खुद कहते नजर आ रहे हैं कि अबकी बार का बिग बॉस कुछ अलग होगा। इससे साफ हो गया है कि बिग बॉस 16 के फॉर्मेट में कोई बड़ा बदलाव किया जा सकता है। इसी के साथ ही एक खबर ये भी है कि शो में पुराने सीजन्स के कंटेस्टेंट भी एंट्री ले सकते हैं। यानि कि बिग बॉस के घर के एक्स सदस्य भी शो में दिखाई दे सकते हैं। 

Bigg Boss 16 की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने जा रही है। कई कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म हो चुके हैं, जबकि कई और नाम अभी इसमें जुड़ने बाकी हैं। मुनव्वर फारूखी, टीना दत्ता, मान्या सिंह, शिविन नारंग, मदिराक्षी मंडुले आदि सदस्य अभी तक कंफर्म हो चुके हैं। शो के एक्स कंटेस्टेंट के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें से कुछ हम आपको यहां बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन संभावना है कि एक्स कंटेस्टेंट में से ये लोग बिग बॉस 16 में एंट्री ले सकते हैं- 
Advertisement

हिना खान 
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान बिग बॉस सीजन 14 में नजर आईं थीं। हिना कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। हिना बिग बॉस के स्पेशल गेस्ट में भी दिखाई दे चुकी हैं, इसलिए उनके एक्स सदस्य के रूप में इस बार भी आने की संभावना जताई जा रही है। 
Advertisement

आसिम रियाज
आसिम रियाज बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे और काफी पॉपुलर भी रहे थे। इस बार वह एक सीनियर के रूप में बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं। 
Advertisement

विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह को बिग बॉस में दो बार देखा जा चुका है। वह सीजन 3 में कंटेस्टेंट के रूप में थे और सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहे थे। बिग बॉस के पुराने खिलाड़ी होने के नाते वो इस बार एक्स सदस्य के रूप में दिखाई दे सकते हैं। 
Advertisement

रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक आजकल नए डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में डांस करती नजर आ रही हैं। झलक का यह 10वां सीजन है जो कलर्स पर ही आता है। रुबीना को लेकर कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस 16 में भी दिखाई दे सकती हैं। 
Advertisement
 
गौहर खान
गौहर खान इससे पहले बिग बॉस 14 में एक सीनियर के रूप में दिखाई दी थीं। इस बार भी उनके एक्स कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आने की उम्मीद है। 

राखी सावंत
राखी सावंत बिग बॉस के लिए सबसे पॉपुलर नाम है। वो लगातार दो सीजन में शो में आ चुकी हैं। उनकी पॉपुलरिटी को देखते हुए बहुत संभावना है कि इस बार भी राखी शो में दिखाई देंगीं। 

करण कुंद्रा
करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में आए थे और काफी पॉपुलर सदस्य रहे थे। इस बार करण कुंद्रा के सीनियर कंटेस्टेंट के रूप में शो में दिखाई देने की संभावना है। 

बहरहाल, कलर्स की ओर से अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जैसे जैसे शो के ऑन एयर होने का समय नजदीक आ रहा है, बहुत संभव है कि जल्द ही शो के बारे में कोई और बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.