Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने चप्पल लेकर मिस इंडिया मान्या सिंह का कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो

पिटाई को देख घर के बाकी लोग भी हंस रहे थे। लेकिन इस पर मान्या भी हाथ पर हाथ नहीं धरे रही। उसने इसका बदला लिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • पिटाई को देख घर के बाकी लोग भी हंस रहे थे
  • मान्या भी हाथ पर हाथ नहीं धरे रही और अपना बदला लिया
  • अब्दु को चादर से ढक कर मान्या ने भी उनकी पिटाई कर दी

बिग बॉस हाउस में फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ अब्दु को अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है।

Photo Credit: Voot/Big Boss 16 screenshot

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) रियलिटी शो इस बार लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में रोज ही किसी न किसी सेलिब्रिटी का ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में 'वीकेंड का वार' सेग्मेंट आया था जिसके बाद से बिग बॉस हाउस में हवाएं जैसे बदल सी गई हैं। टीना और शालीन बिग बॉस हाउस के बाकी सदस्यों से अलग थलग नजर आ रहे हैं। लेकिन शो में एक कंटेस्टेंट ऐेसे हैं, जो सबके फेवरेट बने हुए हैं। जी हां, अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 में ऐसे हाउस मेंबर हैं जो सबको जमकर हंसा रहे हैं। 

बिग बॉस 16 के एयर होने से पहले ही अब्दु ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। अब शो में भी वो अपनी हरकतों से सबका मनोरंजन कर रहे हैं। अब्दु का हाल ही में शिव ठाकरे की मसाज करने का वाकया भी लोगों को खूब पसंद आया था। लेकिन अब्दु ने अब एक और ऐसा मजेदार वाकया किया है कि दर्शक हंसते हसंते लोट-पोट हो जाएं। मान्या सिंह के साथ हुए इस वाकये से अब्दु एक बार फिर हाइलाइट हो गए हैं। उन्होंने मान्या सिंह की पिटाई कर दी है। लेकिन ये पिटाई ऐसी थी कि जिसे देखकर सबकी हंसी छूट जाए। 

बिग बॉस हाउस में फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ अब्दु को अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है। इसी तरह वो मान्या सिंह के साथ भी मस्ती कर रहे थे। मजाक मजाक में दोनों के बीच बहस होने लगी। लेकिन ये बहस भी बहुत हल्की थी। अब्दु रोजिक ने मान्या पर कंबल डाला दिया और कंबल के ऊपर से ही लगे उनको पीटने। इस पिटाई में इतना बचपना झलक रहा था कि किसी को भी अब्दु पर प्यार आ जाए। अब्दु ने चप्पल लेकर मान्या को पीटना शुरू कर दिया। 

इस पिटाई को देख घर के बाकी लोग भी हंस रहे थे। लेकिन इस पर मान्या भी हाथ पर हाथ नहीं धरे रही। उसने इसका बदला लिया। अब्दु को चादर से ढक कर मान्या ने भी उनकी पिटाई कर दी। दोनों की इस सॉफ्ट फाइट को घर बाकी सदस्यों ने खूब एंजॉय किया। खबर है कि मेकर्स अब्दु के एक दुश्मन को भी बिग बॉस हाउस में एंट्री दे सकते हैं। इनका नाम हसबुल्ला मागोमेदोव बताया जा रहा है। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। अगर शो में हसबुल्‍ला की एंट्री होती है तो बिग बॉस में मनोरंजन डबल हो जाएगा। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.