भुवन बाम का OTT डेब्‍यू, रिलीज हुआ Taaza Khabar का ट्रेलर, मिर्जापुर की हीरोइन भी आएंगी नजर

Taaza Khabar Trailer : हॉटस्‍टार पर आ रही उनकी सीरीज ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर दिलचस्‍प नजर आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा
  • ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं भुवन बाम
  • मुंबई की है कहानी

Taaza Khabar Trailer : ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा। सीरीज में भुवन एक सफाईकर्मी के किरदार में नजर आएंगे।

Taaza Khabar Trailer : भुवन बाम (Bhuvan Bam) को जानते हैं? अरे वही ‘बीबी की वाइन्‍स' (BB Ki Vines) वाले भुवन। अब एक यूट्यूबर, कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। भुवन बाम अब अपना OTT डेब्‍यू करने जा रहे हैं। हॉटस्‍टार पर आ रही उनकी सीरीज ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर दिलचस्‍प नजर आता है और भुवन बाम के किरदार की जानकारी देते हुए शुरू होता है। ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा। सीरीज में भुवन एक सफाईकर्मी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे कलाकार भी इस सीरीज में दिखाई देंगे। क्‍या बताता है ताजा खबर का ट्रेलर, आइए जानते हैं। 

Taaza Khabar का ट्रेलर शुरू होता है, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से। ट्रेलर वसंत गावड़े का परिचय करता है यानी भुवन बाम का। कहता है- मैं वसंत गावड़े, मुंबई का किंग, वडाला का वूल्‍फ, ठाणे का टाइगर, चेंबूर का चीता। इन संवादों के साथ वसंत को एक राजा की शख्‍सीयत के तौर पर दिखाया जाता है। फ‍िर अचानक वसंत की नींद टूटती है। एक पब्लिक टॉइलट के बाहर कोई उसे जगाता है और पूछता है-कितना हुआ तेरे संडासा का। 
Advertisement

ट्रेलर में आगे वसंत अपनी कहानी एक लड़की को सुनाता है और शायद एक कोठे में सेक्‍स वर्कर के साथ बैठा है। कहता है, बाप ने दारू पिया, भाई को मारा। मैंने इधर-उधर का लफड़ा सुल्‍टाया और मस्‍त बैठके संडास सूंघा। जिस सेक्‍स वर्कर के साथ वसंत अपनी बातें शेयर करता है, उसकी भूमिका को निभा रही हैं श्रेया पिलगांवकर। वह एमेजॉन प्राइम की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) में स्‍वरागिनी यानी स्‍वीटी गुप्‍ता की भूमिका भी निभा चुकी हैं। 



ट्रेलर का एक डायलॉग है, ‘जादू और चमत्कार में फर्क ये है कि जादू धोखे से होता है, चमत्कार यकीन से। लेकिन मेरे साथ जो होने वाला है, वह धोखा भी है और यकीन भी। यहीं से शुरू होता है ट्विस्‍ट। वसंत अपनी ‘प्रेमिका' यानी सेक्‍स वर्कर मधु से कहता है कि उसके पास एक वरदान है। उसे हर खबर वक्‍त से पहले मिलती है। वसंत दावा करता है कि क्र‍िप्‍टो (Crypto) आज शाम तक 15 गुना बढ़ने वाला है। होता भी ऐसा ही है। इसके बाद कहानी में ढेर सारे पैसे, झगड़ा, ट्विस्‍ट और टर्न हैं। वो क्‍या हैं, इसके लिए देखनी होगी यह सीरीज। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। सीरीज को लिखा है कि हुसैन और अब्बास दलाल ने।
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.