Bholaa Collection Week 1 : एक हफ्ते में अजय देवगन की फ‍िल्‍म ने कितने कमाए? जानें

Bholaa Collection Week 1 : कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फ‍िर सेकंड वीकेंड आ रहा है, जो भोला के कलेक्‍शन को आगे ले जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फ‍िल्‍म
  • तमिल फ‍िल्‍म कैथी का रीमेक है भोला
  • भारत में इसने 56 करोड़ रुपये से ऊपर कलेक्‍शन किया है।

Bholaa Collection Week 1 : ‘भोला' साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म 'कैथी' का ऑफ‍िशियल रीमेक है।

Photo Credit: @ajaydevgn

अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म ‘भोला' (Bholaa) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक सप्‍ताह पूरा कर लिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि फ‍िल्‍म कैसी कमाई कर रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि भोला ने रिलीज के एक सप्‍ताह में 50 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया है। कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फ‍िर सेकंड वीकेंड आ रहा है। इन तीन दिनों में भोला अच्‍छी कमाई करती है, तो वह 100 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों पर भरोसा किया जाए, तो भोला ने एक सप्‍ताह में भारत में 56.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस सोमवार से फ‍िल्‍म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। सोमवार से बुधवार तक फ‍िल्‍म एक भी दिन 5 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार नहीं कर पाई। इसकी वजह वीकडेज हो सकते हैं। हालांकि कल सार्वजन‍िक अवकाश का दिन है और फ‍िर वीकेंड आ रहा है, जिसका फायदा भोला को हो सकता है। 

रिलीज के सातवें दिन भोला का कलेक्‍शन सिर्फ 3.1 करोड़ रुपये पर सिमट गया, जो सभी दिनों में सबसे कम है। इंडस्‍ट्री ने फ‍िल्‍म से जो उम्‍मीदें लगाई थीं, ऐसा लगता है कि कलेक्‍शन के मामले में फ‍िल्‍म उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। हालांकि फ‍िल्‍म के पास 3 महत्‍वपूर्ण दिन हैं, जो यह तय कर सकते हैं कि भोला का कलेक्‍शन कहां पहुंच सकता है। 

‘भोला' साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म 'कैथी' का ऑफ‍िशियल रीमेक है। ट्रेलर देखकर ही पता लग गया था कि फ‍िल्‍म को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर सेट किया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक यूजर ने भोला को पठान (Pathaan) से भी बेहतर बता दिया था। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा था कि फ‍िल्‍म का निर्देशन, विजुअल्‍स और सिनेमैटोग्राफी देखी जाए तो भोला फ‍िल्‍म पठान से कहीं ज्‍यादा बेहतर है। भोला में कई नामचीन कलाकार हैं। दीपक डोबरियाल, शरद केलकर, गजराज राव और संजय मिश्रा भी फ‍िल्‍म में दिखाई दिए हैं। फ‍िल्‍म को 3D के साथ-साथ IMAX में रिलीज किया गया है। 
Advertisement

नोट - गैजेट्स 360 हिंदी कलेक्‍शन के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.