Avatar 2 Box Office Collection Day 17 : नए साल 2023 पर भी अवतार 2 की शानदार कमाई, जानें अबतक का कलेक्‍शन

अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी। फिल्म हर रोज डबल डि‍जि‍ट में कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 20:51 IST
ख़ास बातें
  • रिलीज के 17 दिन बाद भी अवतार 2 अच्‍छी कमाई कर रही है
  • अवतार 2 को 16 दिसंबर को रिलीज किया गया था
  • रिलीज के पहले दिन अवतार 2 ने 40.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 17 दिन बाद भी सिनेमाघरों में अच्‍छी कमाई कर रही है।

Avatar 2 Box Office Collection Day 17 : अवतार: द वे ऑफ वॉटर की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही भारत में 40 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी। तभी से इसकी कमाई के आकंड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह फिल्म हर रोज डबल डि‍जि‍ट में कलेक्‍शन कर रही है। नए साल के मौके पर भी अवतार 2 ने भारत में शानदार कमाई की है।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने 16 दिसंबर को रिलीज के दिन 40.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फ‍िल्‍म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फ‍िल्‍म बन गई थी। पहले नंबर पर  एवेंजर्स एंडगेम (2019) फिल्म आती है। उस फ‍िल्‍म ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

बात करें अवतार 2 के न्‍यू ईयर ईव कलेक्‍शन की तो 31 दिसंबर को इसने 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेज किया है। इस फिल्म ने 1 जनवरी को 17 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह यह फिल्म अपनी रिलीज के 17 दिन बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है।

भारत में फिल्म ने अब तक तकरीबन 333 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स की अनुसार अगर फिल्म का इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा तो जल्द ये फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का 367 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
Advertisement

13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज की गई थी, जिसको दुनिया भर के दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब इसके सीक्वल को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुली फैमली की कहानी को दिखाया गया है। इसमें जेक, नेयतिरी और उसके बच्चे हैं। फिल्म पूरी तरह से आपसी प्रेम और परिवार की सुरक्षा को दिखाती है। जेम्स कैमरून द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सैम वॉशिंगटन, जो सल्दाना, सिगोर्नी वीवर, स्टेफन लैंग, केट विंसलेट अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.