Elon Musk के नाम पर लिखा 'लालीपॉप लागे लू'! ऑस्ट्रलियाई प्रोफेसर का अकाउंट सस्पेंड

दरअसल प्रोफेसर ने मस्क के अकाउंट के हूबहू अकाउंट तैयार कर लिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2022 20:24 IST
ख़ास बातें
  • प्रोफेसर ने मस्क के अकाउंट के हूबहू अकाउंट तैयार कर लिया था
  • कई और अकाउंट भी ऐसे बने हुए हैं जो मस्क के अधिकारिक अकाउंट जैसे दिखते हैं
  • प्रोफेसर के ट्वीट ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा

भोजपुरी गाने में किया था ट्वीट, वायरल होने के बाद अकाउंट सस्पेंड

Elon Musk के नाम पर एक यूजर को मजाक करना भारी पड़ गया। एलन मस्क का नाम लिखकर और उन्हीं की फोटो लगाकर भोजपुरी और हिंदी में एक शख्स ट्वीट कर रहा था। इनका ट्वीट जल्दी ही ट्विटर पर वायरल हो गया। ट्वीट के वायरल होने के बाद इनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। यह अकाउंट अमेरिकी आस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वूलफोर्ड का बताया जा रहा है। इया हिंदी और भोजपुरी में मजाक वाले ट्वीट एलन मस्क के नाम से कर रहे थे। 

Twitter के नए मालिक एलन मस्क के नाम पर मजाक करने के बदले इस प्रोफेसर को अपने अकाउंट से हाथ धोना पड़ गया। इनका एक भोजपुरी गाने वाला ट्वीट वायरल हो गया। ट्वीट में 'लालीपॉप लागे लू' गाना लिखा गया था। एलन मस्क के नाम से उनका यह मजाकिया अंदाज जल्द ही यूजर्स के बीच वायरल हो गया। जिसके बाद इनके अकाउंट को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। हिंदी प्रोफेसर इयान वूलफोर्ड मेलबर्न की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। 

Advertisement

दरअसल प्रोफेसर ने मस्क के अकाउंट के हूबहू अकाउंट तैयार कर लिया था। मस्क के ऑफिशिअल अकाउंट वाली फोटो भी लगाई थी। और अकाउंट पर ब्लू टिक पहले से ही लगा था। यूजर्स को लगने लगा कि मस्क भोजपुरी गाना  'लालीपॉप लागे लू' ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी में भी एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, 'ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे, गैंग को भी 8 डॉलर देने पड़ेंगे।' इस ट्वीट ने भी लोगों का बहुत ध्यान खींचा। ऐसे में यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा और नतीजा ये हुआ कि प्रोफेसर का अकाउंट निलंबित कर दिया गया। 

ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इयान वूलफोर्ड हिंदी लैंग्वेज के हेड हैं और वह साउथ एशियन कल्चर के बारे में भी पढ़ाते हैं। इन्हें हिंदी, उर्दू, संस्कृत, फारसी का भी ज्ञान है। और साथ ही भोजपुरी और मैथिली भी जानते हैं। सिर्फ प्रोफेसर इयान का ही नहीं, बल्कि कई और अकाउंट भी ऐसे बने हुए हैं जो मस्क के अधिकारिक अकाउंट जैसे दिखते हैं। ट्विटर में किए बदलावों के तहत अब ब्लू टिक का प्राइस तय हो गया है और इसके लिए 7.99 डॉलर (लगभग 655 रुपये) हर महीने खर्च करने होंगे। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Bhojpuri Song, lollipop lagelu

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.