Asur 2 Trailer: इंतजार हुआ खत्म! अरशद वारसी की वेब सीरीज के पार्ट 2 का ट्रेलर वीडियो रिलीज, यहां देखें

Asur 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। JioCinema द्वारा YouTube पर रिलीज एक मिनट के फर्स्ट लुक ट्रेलर वीडियो को चंद घंटों में करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Asur का पहला पार्ट 2020 में रिलीज किया गया था
  • 1 जून को JioCinema में रिलीज होगी वेब सीरीज
  • इसमें अरशद वारसी, बरुन सोबती के साथ अनुप्रिया गोयनका भी मौजूद होंगी

1 जून को JioCinema में रिलीज होगी वेब सीरीज

अरशद वारसी, अनुप्रिया गोयनका और बरुन सोबती स्टारर वेब सीरीज 'असुर' (Asur) को काफी पसंद किया गया था और लोगों को इसके रिलीज के बाद से दूसरे पार्ट का इंतजार था। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, जो आपको बता दें कि Asur 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और वेब सीरीज भी जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोमांच को अगले लेवल पर ले जाने वाला है। पहला पार्ट 2020 में रिलीज किया गया था।

Asur 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। JioCinema द्वारा YouTube पर रिलीज एक मिनट के फर्स्ट लुक ट्रेलर वीडियो को चंद घंटों में करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है। इससे साफ पता चलता है कि लोगों के बीच वेब सीरीज का काफी ज्यादा क्रेज है। 'असुर' में साइंस, धर्मं और क्राइम के बीच फंसी एक ऐसी पेचीदा कहानी को दिखाया गया था, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। नया ट्रेलर भी सस्पेंस से भरी कहानी की एक झलक दिखाता है।
Advertisement

यहां देखें ट्रेलर:-


'असुर' के पहले पार्ट की कहानी में CBI अफसर धनंजय राजपूत (अरशद वारसी) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल (बरुन सोबती) एक ऐसे किरदार के पीछे हैं, जो खुद को 'असुर' मानता है और उसी हिसाब से एक के बाद एक हत्याएं करता है। हर एक हत्या के पीछे इस असुर का एक मकसद होता है। 

'Asur 2' को JioCinema पर 1 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें अरशद वारसी और बरुन सोबती के अलावा अनुप्रिया गोयनका, रिद्धी डोगरा, मियांग चेंग, गौरव अरोड़ा और एमी वाघ भी नजर आएंगे। ये सभी पहले सीजन में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुके हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.