72 Hoorain Box Office Collection Day 2: पहले दिन महज़ 35 लाख कमाने वाली '72 हूरें' का दूसरे दिन हो रहा ये हाल! जानें

72 हूरें फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे किसी को आतंकवादी बनाए जाने के लिए उसका ब्रेनवॉश करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म आतंकवाद और आंतकवादी बनने के रास्ते को अलग कोण से दिखाती है।
  • शनिवार 8 जुलाई को यह सिर्फ 70 लाख रुपये के कुल कलेक्शन पर सिमट सकती है।
  • द केरल स्टोरी पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर गई थी।

72 हूरें को अशोक पंडित ने को-प्रड्यूस किया है और संजय पूरन चौहान ने डायरेक्ट किया है।

72 Hoorain Box Office Collection Day 2: फिल्म 72 हूरें 7 जुलाई को थियेटर्स में दर्शकों के लिए रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी हंगामा भी हुआ। इसे फिल्म 'द केरल स्टोरी' की तरह बताया जा रहा था। निर्देशक संजय पूरन चौहान की '72 हूरें' रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई। 72 हूरें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो यह 50 लाख रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। आज इसकी रिलीज का दूसरा दिन है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म के क्या हाल हैं। 

72 हूरें को अशोक पंडित ने को-प्रड्यूस किया है और संजय पूरन चौहान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 लाख के पार भी नहीं जा सका। ऐसे में यह बेहद ठंडी साबित होती दिख रही है। Sacnilk के अनुसार, 72 हूरें फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 0.35 करोड़ रुपये के लगभग रहा। यानि कि यह 35 लाख रुपये के लगभग ही कमा पाई। ऐसे में फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होती दिख रही है। जबकि द केरल स्टोरी पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर गई थी। अदा शर्मा की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन 72 हूरें के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
Advertisement

72 हूरें का दूसरे दिन का कलेक्शन भी बहुत ही निराशाजनक रह सकता है। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि फिल्म दूसरे दिन यानि कि आज, शनिवार 8 जुलाई को सिर्फ 70 लाख रुपये के कुल कलेक्शन पर सिमट सकती है। यानि कि दो दिन का कलेक्शन 1 करोड़ को पार करना भी मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है। 

72 हूरें फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे किसी को आतंकवादी बनाए जाने के लिए उसका ब्रेनवॉश करते हैं। ऐसा क्या लालच इंसान को दिया जाता है कि वह आतंकवादी बनने के लिए तैयार हो जाता है। फिल्म आतंकवाद और आंतकवादी बनने के रास्ते को अलग कोण से दिखाती है। यह दो ऐसे आतंकवादियों की कहानी है जिन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर बम धमाके को अंजाम दिया है। अब ये दोनों जल्दी से मरना चाहते हैं, क्योंकि इन्हें बताया गया है कि शहादत देने वालों के लिए 72 हूरें जन्नत में इंतजार करती हुई मिलती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.