Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल

Article 370 की प्रोडक्‍शन कंपनियों में ‘जियो स्‍टूडियोज’ भी एक है, लेकिन यह फ‍िल्‍म कल जियो स‍िनेमा पर स्‍ट्रीम नहीं हो रही।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 16:50 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिकल 370 फ‍िल्‍म कल हो रही ओटीटी पर रिलीज
  • इसे नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • कश्‍मीर से धारा 370 हटाने पर बनी है फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म में जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने और घाटी में फैले आतंकवाद से निपटने की कहानी को एकसाथ दिखाया गया है।

Article 370 : एक्‍ट्रेस यामी गौतम की फ‍िल्‍म ‘आर्टिकल 370' फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म ने घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 77 करोड़ रुपये की कमाई की थी। समीक्षकों से लेकर आम दर्शकों ने भी इसे सराहा था। फिल्म में दिखाया गया है कि जब कश्मीर से 370 अनुच्छेद को खत्म किया गया तो किस तरह के हालात घाटी में पैदा हुए थे। इसमें यामी गौतम को आतंकवादियों से दो-दो हाथ करते हुए दिखाया गया था। ‘आर्टिकल 370' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।    

Article 370 को नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर रिलीज किया जा रहा है। कल 19 अप्रैल से इसे स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। एक ट्वीट में नेटफ्लिक्‍स इंडिया ने लिखा है- अपने रिमांडर्स लगा लें। ‘आर्टिकल 370' कल सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्‍स पर आ रही है। कई न्‍यूज रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फ‍िल्‍म ‘जियो सिनेमा' पर आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। 
 

Article 370 की प्रोडक्‍शन कंपनियों में ‘जियो स्‍टूडियोज' भी एक है, लेकिन यह फ‍िल्‍म कल जियो स‍िनेमा पर स्‍ट्रीम नहीं हो रही। नीचे दिए गए ट्वीट से भी यह पता चलता है। 

Article 370 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने और घाटी में फैले आतंकवाद से निपटने की कहानी को एकसाथ दिखाया गया है। फिल्म में यामी गौतम का एक्शन है। वह आंतकवादियों से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं। फिल्म का एक डायलॉग 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा है, और रहेगा' काफी हिट हुआ था। यामी गौतम के अलावा फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
Advertisement
  
इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 51 दिनों में इस फ‍िल्‍म ने 77.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  
 

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.