Article 370 Box Office Collection Day 3: आर्टिकल 370 ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन कलेक्शन पहुंचा 21 करोड़ पार!

आर्टिकल 370 फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है जिसे फिल्म ने पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 21:09 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म आर्टिकल 370 ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।
  • तीसरे दिन फिल्म ने 8.16 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

आर्टिकल 370 फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है जिसे फिल्म ने पूरा कर लिया है।

Article 370 Box Office Collection: बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम की लेटेस्ट मूवी आर्टिकल 370 (Article 370) सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार यानी 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज का आज पहला रविवार है जो कि किसी भी नई मूवी के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दर्शकों की भीड़ सबसे ज्यादा पहुंचती है। आर्टिकल 370 ने पहले दिन कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं किया। पहले दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दिखी। वहीं, तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म रफ्तार पकड़ती दिख रही है। आइए जानते हैं आर्टिकल 370 ने अब तक कुल कितने करोड़ का कलेक्शन किया है। 

Article 370 Box Office Collection Day 3: धारा 370 जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म आर्टिकल 370 ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पहले दिन 6 करोड़ कमाने वाली यामी गौतम की मूवी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। Sacnilk इंडस्ट्री ट्रैकर ने Article 370 का तीसरे दिन का कलेक्शन भी जारी किया है। जिसके मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 8.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ट्रेंड देखें तो फिल्म अब रफ्तार पकड़ रही है। 
Advertisement

आर्टिकल 370 फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है जिसे फिल्म ने पूरा कर लिया है। तीन दिनों में फिल्म भारत में 21.9 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी आगे जा पाती है। Article 370 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने में आई मुश्किलों को दिखाया गया है। 

फिल्म का एक डायलॉग 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा है, और रहेगा' काफी हिट हो चुका है। यामी गौतम के अलावा फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वे इस फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसे लेकर दर्शकों की काफी तारीफें भी उन्हें मिल रही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Article 370 Box Office Collection Day 3

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.