Article 370 Box Office Collection Day 2: आर्टिकल 370 की कमाई पहुंची 10 करोड़ के पास, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ट्रेंड देखें तो फिल्म दो दिनों में 10 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 19:20 IST
ख़ास बातें
  • Article 370 की रिलीज का आज दूसरा दिन है।
  • पहले दिन फिल्म का कारोबार 6 करोड़ को भी पार नहीं कर पाया था।
  • फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया है।

फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम का एक्शन दिखाया गया है

Article 370 Box Office Collection: फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) की रिलीज का आज दूसरा दिन है। मूवी की रिलीज का पहला शनिवार है इसलिए ट्रेड पंडित उम्मीद कर रहे थे कि मूवी भले ही धीमी शुरुआत के साथ आई है लेकिन इसका कलेक्शन उछाल मारेगा। पहले दिन फिल्म का कारोबार 6 करोड़ को भी पार नहीं कर पाया था। ऐसे में दूसरे दिन फिल्म से उम्मीदें की जा रही थीं। धारा 370 जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन कैसा कोराबार किया, हम आपको बताते हैं। 

Article 370 Box Office Collection Day 2: यामी गौमत की फिल्म आर्टिकल 370 ने पहले दिन 5.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, और सटीक आंकड़े आने के लिए दिन खत्म होने का इंतजार करने के लिए कहा गया है। आर्टिकल 370 ने खबर लिखे जाने तक रिलीज के दूसरे दिन 3.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसमें मामूली बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है। इस तरह से फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 9.68 करोड़ रुपये हो जाता है। 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ट्रेंड देखें तो फिल्म दो दिनों में 10 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। इसे धीमी शुरुआत कहा जा रहा है। फिल्म अभी तक ठंडी साबित हो रही है। ऐसे में Article 370 Box Office Collection Day 3 कैसा रहता है, यह देखने वाली बात होगी। कल यानी रविवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा सकती है। आर्टिकल 370 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रेस्पॉन्स मिला। लेकिन फिल्म अब सुस्त नजर आ रही है। 

फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वे इस फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। Article 370 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने और घाटी में फैले आतंकवाद से निपटने की कहानी को एकसाथ दिखाया गया है। 

फिल्म में यामी गौतम का एक्शन है जो आंतकवादियों से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं। फिल्म का एक डायलॉग 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा है, और रहेगा' काफी हिट हो चुका है। यामी गौतम के अलावा फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  2. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  3. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  2. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  3. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  4. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  5. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  8. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  9. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
  10. Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.