Animal Collection : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में कमाए Rs 500 करोड़, जानें भारत में कलेक्‍शन

Animal Collection India & Worldwide : फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। कई लोग रणबीर कपूर के किरदार को मानसिक रूप से बीमार व्‍यक्ति बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 14:07 IST
ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का शानदार कारोबार जारी है
  • फ‍िल्‍म ने भारत में 300 करोड़ से ज्‍यादा कमा लिए हैं
  • इस वीकेंड भी फ‍िल्‍म को बड़ा जंप मिलने की है उम्‍मीद

सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफ‍िकेट दिया है। इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में युवाओं ने फ‍िल्‍म को पसंद किया है।

Animal Collection India & Worldwide : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' की तूफानी कमाई जारी है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फ‍िल्‍म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्‍शन करते हुए वर्ल्‍डवाइड 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। भारत में भी फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। खास यह है कि फ‍िल्‍म ने अभी एक सप्‍ताह भी पूरा नहीं किया है और वीकेंड आना बाकी है। अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि यह फ‍िल्‍म जल्‍द भारत में 500 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच सकती है।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एनिमल ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 6 दिनों में  312.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बुधवार को इसने लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए। वीकडेज में यह कलेक्‍शन करना किसी भी फ‍िल्‍म के लिए बड़ा अचीवमेंट कहा जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एनिमल का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 527.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। कई लोग रणबीर कपूर के किरदार को मानसिक रूप से बीमार व्‍यक्ति बता रहे हैं। फ‍िल्‍म में दिखाई गई हिंसा, महिलाओं के चित्रण पर भी आपत्त‍ि जताई जा रही है। सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफ‍िकेट दिया है। इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में युवाओं ने फ‍िल्‍म को पसंद किया है।

वहीं, रणबीर की एनिमल के मुकाबले विकी कौशन की फ‍िल्‍म सैम बहादुर (Sam bahadur collection day 6) भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 35.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। बुधवार को इसने लगभग 3.30 करोड़ का कारोबार किया। फ‍िल्‍म को खूब तारीफें मिली हैं, लेकिन एनिमल को मिले रेस्‍पॉन्‍स ने दर्शकों का रुख सैम बहादुर से मोड़ दिया है। 
Advertisement

आने वाले वीकेंड में क्लियर हो जाएगा कि इन फ‍िल्‍मों की कमाई कहां तक जा सकती है। याद रहे कि 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी रिलीज हो रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.