Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं बनने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बहुत बुरा लग रहा है....

हेरा-फेरी सन् 2000 में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर मेन कैरेक्टर थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 11:00 IST
ख़ास बातें
  • हेरा फेरी 3 में काम न करके अक्षय कुमार के बुरा लग रहा है।
  • मेकर्स को लग रहा है कि अक्षय की फिल्मों को कार्तिक आर्यन संभाल सकते हैं।
  • हेरा-फेरी फिल्म सन् 2000 में रिलीज हुई थी।

हेरा फेरी -3 के लिए अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी दी है।

बॉलीवुड में इन दिनों 22 साल पुरानी एक फिल्म फिर से चर्चा में है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की 'हेरा-फेरी' इन दिनों सबकी जुबान पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म का अब तीसरा पार्ट बनाने पर चर्चा चल रही है। हाल ही में फिल्म में लीड किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर परेश रावल ने एक बयान दिया था कि हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन होंगे। जैसे ही ये खबर मीडिया में फैली, लोगों ने रिएक्शन आने शुरू हो गए। फैंस के सवालों की जैसे झड़ी लग गई।  अक्षय कुमार से भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस इसकी सच्चाई पूछने लगे। 

अब आखिरकार एक्टर अक्षय कुमार ने हेरा-फेरी-3 के लिए अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अक्षय कुमार एक दिन पहले हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2022 में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने मीडिया के सामने उन तमाम सवालों के जवाब दिए जो आजकल हर किसी के जहन में हैं। मसलन, बॉलीवुड की फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं, मल्टी स्टारर फिल्मों की क्यों जरूरत है, दर्शक क्या देखना चाहते हैं। इन सभी सवालों के साथ में अक्षय ने हेरा-फेरी-3 पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उनको बुरा लग रहा है कि वह फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं। 

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि हेरा-फेरी फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। वह इस फिल्म से गहराई से जुड़े हैं। अक्षय ने कहा कि मेकर्स ने फिल्म उन्हें ऑफर की थी लेकिन उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट में काम करने से मना कर दिया था। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट से वह संतुष्ट नहीं थे। इसलिए मजबूरन उनको इस फिल्म के लिए मना करना पड़ा। आपको बता दें कि हेरा-फेरी 3 के लिए अब कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। इसकी एक और वजह भी हो सकती है। 

कार्तिक आर्यन इस साल भूल भुलैया-2 में भी दिखाई दिए थे। यह इस साल की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। पहले भाग में अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट हुई थी और आज भी इस फिल्म का अपना ही एक फैनबेस है। मेकर्स को लग रहा है कि अक्षय की फिल्मों को कार्तिक आर्यन संभाल सकते हैं। शायद इसी वजह से अब हेरा-फेरी 3 के लिए भी कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का फैसला किया गया है। हालांकि अक्षय कुमार के फैंस इस बात से खफा हैं कि अक्षय की जगह कार्तिक को फिल्म में लिया गया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। लोग कह रहे हैं कि अक्षय कुमार के बिना हेरा फेरी 3 बनाने का कोई फायदा नहीं है। 
 
 
हेरा-फेरी सन् 2000 में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर मेन कैरेक्टर थे। फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। उसके 6 साल बाद 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट 'फिर हेरा फेरी' आया। यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। अब हेरा फेरी-3 के लिए चर्चा गर्म है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा इस बारे में नहीं की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.