Bholaa Collection Day 10: 100 करोड़ से अब इतनी दूर है अजय देवगन की 'भोला'! दूसरे शनिवार कमाए इतने करोड़!

अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) का कलेक्शन लगातार जारी है।  

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 16:09 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) की कमाई लगातार जारी है।
  • भोला ने पहले दिन, यानि गुरूवार को 11.2 करोड़ रुपए जुटाए थे।
  • अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 67.39 करोड़ पहुंच गया है।

अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) का कलेक्शन लगातार जारी है।  

Photo Credit: Twitter/Sacnilk

Bholaa Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) की कमाई लगातार जारी है। इस फिल्म को साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर कहा जा रहा है। इससे पहले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 2023 की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब हासिल कर चुकी है। उसके बाद रणबीर कपूर और श्रद्दा कपूर की 'तू झूठी, मैं मक्कार' ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का टाइटल प्राप्त कर लिया। वहीं भोला ने पहले दिन 11.2 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरी सबसे बड़ी ओपनर का टाइटल हथिया लिया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 65 करोड़ को पार कर गया है। आइए आपको बताते हैं कि दसवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की। 

अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) का कलेक्शन लगातार जारी है।  30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने पहले दिन, यानि गुरूवार को 11.2 करोड़ रुपए जुटाए थे। अपने पहले वीकेंड तक आते आते फिल्म की कमाई 60 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। इस हफ्ते फिल्म की रिलीज का दूसरा शुक्रवार था जिसमें इसने 3.61 करोड़ रुपये की कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानि कि दूसरे शनिवार को 4 करोड़ अपने कलेक्शन में और जोड़ लिए। इसके बाद अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 67.39 करोड़ पहुंच गया है। 

अजय देवगन की 'भोला' साउथ की फिल्म कैथी (Kaithi) का रीमेक है। कैथी एक तमिल फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। अब इसका हिंदी रीमेक भी अच्छी खासी कमाई कर रहा है। भोला फिल्म को लोकेश कनगराज के निर्देशित किया है। फिल्म को 3D में भी रिलीज किया गया है। हालांकि IPL 2023 के क्रेज के चलते फिल्म की कमाई पर असर जरूर पड़ता दिख रहा है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में भी सामने आ रहा है। IPL 2023 इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन है जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने में बहुत अधिक रूचि नहीं लेते दिख रहे हैं। 

इससे पहले अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) आई थी जिसने कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। पहले भाग, यानि Drishyam की तरह ही यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। मूवी का दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 342 करोड़ रुपये बताया गया है। भारत में इस फिल्म ने 282 करोड़ का कारोबार किया है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'भोला' को एक्टर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में देखना होगा कि उसके पहले तक भोला का कलेक्शन कहां तक पहुंच पाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.