Adipurush Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान की फिल्म!

Adipurush Leaked Online: फ‍िल्‍म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'आदिपुरुष' को जिन स‍िनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, वहां एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रहेगी।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • रिलीज के दिन ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर आई है
  • 240p से लेकर फुल एचडी (1080p) तक कई क्वालिटी में उपलब्ध है फाइल्स
  • पायरेसी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है

Adipurush Leaked Online: आज वर्ल्डवाइट रिलीज हुई है फिल्म

Adipurush Leaked Online: प्रभास, कृति सेनन की फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) शुक्रवार, 16 जून को दुनियाभर के सिनेमा हॉल में रिलीज हो चुकी है। आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। अब, रिलीज के दिन ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर आई है।

Adipurush अपने रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को कई पायसेरी वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया जा रहा है, जिनमें डायरेक्ट डाउनलोड और टॉरेंट फाइल्स शामिल हैं। Gadgets 360 ने भी फिल्म को दावा की गई वेबसाइट में से कुछ में डाउनलोड के लिए उपलब्ध पाया, लेकिन पायसेरी को बढ़ावा ना देने के लिए हम इस रिपोर्ट में वेबसाइट्स के नाम शामिल नहीं कर रहे हैं। फिल्म को Telegram पर भी शेयर किया जा रहा है।

पायरेसी वेबसाइट्स पर फिल्म 240p से लेकर फुल एचडी (1080p) तक कई क्वालिटी में उपलब्ध है।

नोट: 1957 के कॉपीराइट एक्ट के अनुसार, पायरेसी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पायरेसी खत्म हो सके।
Advertisement

फ‍िल्‍म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'आदिपुरुष' को जिन स‍िनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, वहां एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रहेगी। ऐसा शायद ही किसी फ‍िल्‍म के लिए पहले किया गया होगा। यह भी एक वजह है कि फैंस इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए काफी उत्‍साहित हैं।
Advertisement

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आदिपुरुष ने देश की 3 नेशनल चेन्‍स में अबतक 3.50 लाख टिकट्स बेच डाले हैं। टिकटों की ये बिक्री इस वीकेंड के लिए हुई है। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन के लिए पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस अबतक 2.30 लाख टिकटों की बिक्री कर चुके हैं। तेलुगु वर्जन के लिए तीनों ने अबतक 1.20 लाख टिकट बेचे हैं।

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि आदिपुरुष रिलीज डे यानी शुक्रवार के दिन 80 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर सकती है। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी अनुमानों की पुष्टि नहीं करता। अगर फ‍िल्‍म यह रिकॉर्ड बना पाती है, तो वह इस साल की सबसे बड़ी फ‍िल्‍मों में से एक पठान को भी पीछे छोड़ देगी। पठान ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.