Adipurush फिल्म के 10 हजार टिकट फ्री में मिल रहे, भरना होगा यह फॉर्म, जानें पूरी डिटेल

Adipurush : अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स नाम के एक फ‍िल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस ने कहा है कि वह आदिपुरुष के 10 हजार से ज्‍यादा टिकटों को फ्री में बांटेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जून 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • आदिपुरुष के 10 हजार से ज्‍यादा टिकट फ्री दिए जा रहे
  • स्‍टूडेंट्स, अनाथों और वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को दिए जाएंगे
  • फ्री टिकट के लिए भरना होगा फॉर्म

टिकट्स कुछ खास लोगों के लिए होंगे। अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आदिपुरुष को फ्री में देख सकते हैं।

अभिनेता प्रभास और कृति सेनन की फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके 10 हजार से ज्‍यादा टिकट्स फ्री में दिए जा रहे हैं। अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स नाम के एक फ‍िल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस ने कहा है कि वह आदिपुरुष के 10 हजार से ज्‍यादा टिकटों को फ्री में बांटेगा। प्रोडक्‍शन हाउस ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। हालांकि यह टिकट्स कुछ खास लोगों के लिए होंगे। अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आदिपुरुष को फ्री में देख सकते हैं। 

ट्वीट के अनुसार, आदिपुरुष का फ्री टिकट सिर्फ सरकारी स्कूलों के स्‍टूडेंट्स, अनाथों और वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को दिया जाएगा। सभी को तेलंगाना का निवासी होना चाहिए। फ्री टिकट पाने के इच्‍छुक लोगों को एक फॉर्म भरना होगा। इसमें उन्‍हें अपना नाम, टिकटों की संख्‍या समेत तमाम डिटेल्‍स भरनी होंगी। 

फॉर्म जमा होने के बाद प्रोडक्शन हाउस आवेदनकर्ताओं की डिटेल्‍स को वेरिफाई करेगा। जो भी लोग योग्‍य पाए जाएंगे, वो फ्री टिकट के लिए योग्‍य होंगे। आदिपुरुष की रिलीज डे यानी 16 जून के शो के लिए तेलंगाना में फ्री टिकट बांटे जाएंगे। 
 

आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे हैं प्रभास। वह भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। 

आदिपुरुष का टीजर पिछले साल आया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। खासतौर पर सैफ अली खान के रावण के लुक को लेकर। पहले यह फ‍िल्‍म इस साल की शुरुआत में जनवरी में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जरूरी बदलावों की वजह से रिलीज में देरी हुई। लोगों ने VFX पर सवाल उठाए, जिसके बाद मेकर्स ने फ‍िल्‍म में बदलाव का फैसला किया।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.