Nora Fatehi ने जैकलीन फर्नांडिस पर किया मानहानि का केस

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे के लिए परेशानी बन बैठी हैं। नोरा ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 18:52 IST
ख़ास बातें
  • दूसरे के लिए परेशानी बन बैठी नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस
  • नोरा ने कहा 200 करोड़ के ठगी केस में जैकलीन ने दिया गलत स्टेटमेंट
  • नोरा ने दिल्ली पटियाला कोर्ट में जैकलीन के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

जैकलीन परनोरा फतेही ने गलत बयान देने का आरोप लगाया है

Nora Fatehi Filed Case Against Jacqueline Fernanedez:   कई ठगी के मामलों में शामिल सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे के लिए परेशानी बन बैठी हैं। नोरा फतेही ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए उनपर 200 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कुछ समय से चल रहे इस 200 करोड़ की ठही मामले में लगातार जैकलीन जांच के घेरे में हैं। वहीं, इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ भी कर रही था। जैकलीन की परेशानी और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा ने इस जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
 
एएनआई के ट्वीट में कहा गया है कि नोरा फतेही का मानना है सुकेश के 200 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में जैकलीन ने उनके खिलाफ गलत स्टेटमेंट दिया है। इस मामले में ED ने दोनों से ही पूछताछ की थी। नोरा का कहना है कि इस मामले में फिजूल में ही उनका नाम घसीटा जा रहा है जिससे उनकी छवि पर खराब असर पड़ा है। नोरा ने कहा है कि सुकेश के मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है और न सुकेश से उनका कोई संबंध है। 
 
सुकेश से उनकी मुलाकात लीना मारिया पॉल के जरिए हुई थी। उन्होंने सुकेश से गिफ्ट लेने को भी नकार दिया है। नोरा ने कहा कि उनकी खिलाफ ये जो भी बातें हुई हैं या उनका नाम घसीटा गया है, उससे छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुकेश ने उन्हें 65 लाख की बीएमडब्ल्यू कार का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने यह गिफ्ट लेने से मना कर दिया था।
 
पिछले कई महीनों से जेल में बंद सुकेश पर 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में ED  की जांच में जैकलीन और नोरा का नाम सामने आया था। दोनों से पूछताछ भी हुई है। नोरा ने सभी आरोपों को गलत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुकेश उन्हें लगातार कॉल करके परेशान करता था जिसपर नोरा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। नोरा ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के खिलाफ मुकदमा किया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.