एक्‍ट्रेस छवि मित्तल ने देखे UFO! वीडियो भी पोस्‍ट किया, कहा- कसम खाती हूं वह एक एलियन था

UFO : कुछ यूजर छवि की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ इसे आंखों का धोखा बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • छवि के वीडियो और उनके दावे पर लोग रिएक्‍ट कर रहे हैं
  • कुुछ यूजर्स ने उन्‍हें कहा कि वो सैटेलाइट हैं
  • UFO देखे जाने के मामले दुनियाभर से सामने आते रहते हैं

UFO : हाल ही में यूपी के भी कई शहरों में आसमान में ऐसे ही ऑब्‍जेक्‍ट्स दिखाई दिए थे।

UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स देखे जाने के मामले विदेशों में सामने आते हैं, हालांकि एक भारतीय अभिनेत्री ने अपने दावे से चौंका दिया है। टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने कहा है कि उन्होंने हैलोवीन की रात UFO देखे। अपने दावे को सच बताते हुए छवि ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है। बताया है कि रात में आसमान में उन्‍हें क्‍या नजारा दिखाई दिया। छवि के दावे पर लोग रिएक्‍ट कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्‍हें इसे सच नहीं मानने को कहा है।  

अपने वीडियो पोस्‍ट में छवि ने लिखा कि उन्‍होंने हैलोवीन पर यूएफओ को देखा। मैं कसम खाती हूं कि वह एक एलियन था !! छवि ने बताया वह ऑब्‍जेक्‍ट धरती से रॉकेट की तरह चला। कुछ देर तक हवा में रहा। उल्टी दिशा की ओर गया और फिर से उसी जगह पर आ गया। छवि ने बताया है कि ऑब्‍जेक्‍ट से हरी और लाल लाइट ब्लिंक कर रही थी। छवि के वीडियो और उनके दावे पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  
 

कुछ यूजर छवि की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ इसे आंखों का धोखा बता रहे हैं। लोगों ने उनसे कहा है कि जिसे वह UFO या एलियंस समझ रही हैं, वो सैटेलाइट हैं। कुछ यूजर्स ने इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को एयरोप्‍लेन बताया है। हाल ही में यूपी के भी कई शहरों में आसमान में ऐसे ही ऑब्‍जेक्‍ट्स दिखाई दिए थे, जिसके बाद लोगों ने उन्‍हें UFO और एलियंस बताया था। जांच में पता चला कि वो ऑब्‍जेक्‍ट्स एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक के सैटेलाइट थे।  
Advertisement

छवि अकेली नहीं हैं, जिन्‍होंने आसमान में दिखाई देने वाले ऑब्‍जेक्‍ट्स को यूएफओ समझा है। अमेरिका में लोगों को ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट्स काफी संख्‍या में दिखाई देते हैं, जिसके कारण वहां UFO पर सबसे ज्‍यादा बात होती है। अमेरिका की सरकार इनके बारे में जानने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) से जुड़ी स्‍टडी में भाग लेने के लिए 16 लोगों का चयन किया है। UAP जिसे अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग फ‍िनॉमिना कहा जाता है, वह UFO का ही रीब्रैंड वर्जन है। रिसर्च के तहत अनक्‍लासिफाइड डेटा का इस्‍तेमाल करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे अगले साल सार्वजनिक किया जाएगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.