Lal Singh Chaddha इंपैक्ट: 35 साल काम करके थक गए हैं आमिर खान! अब एक्टिंग को कहा बाय-बाय

भले ही आमिर खान ब्रेक लेना चाहते हैं, लेकिन इस अपकमिंग फिल्म को लेकर उनके बयान ने निश्चित तौर पर फैन्स को खुश किया होगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 21:41 IST
ख़ास बातें
  • एक इवेंट में Aamir Khan ने कहा कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेंगे
  • उन्होंने कहा कि "मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं"
  • अपकमिंग फिल्म Champions को प्रोड्यूस कर रहे हैं आमिर खान

अपकमिंग फिल्म Champions को आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे

आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही, जिसका सबसे बड़ा श्रेय बॉयकॉट गैंग को जाता है। फिल्म के टीजर के रिलीज के बाद से ही कई अलग-अलग कारणों से फिल्म को बॉयकॉट करने का ट्रेंड चला और कहीं न कहीं बॉयकॉट गैंग अपने मनसूबों में कामयाब भी रहा। हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म पर आने के बाद लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया। अब, आमिर खान ने एक इवेंट में कहा है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम करने से पहले ब्रेक लेना चाहते हैं।

NDTV के अनुसार, आमिर खान ने हाल ही में दिल्ली में अपने बचपन के दोस्त के एक इवेंट में शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चैंपियंस' (Champions) के बारे में कुछ खुलासे किए। बता दें कि आमिर खान इस फिल्म के निर्माता होंगे। आमिर खान ने यह भी बताया कि यह एक कमाल की स्क्रिप्ट है और एक सुंदर कहानी है। उन्होंने कहा कि यह दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट में काम करने से पहले ब्रेक लेना है।

आमिर ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।'

आमिर खान ने आगे कहा, 'मैं 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी है।' बता दें कि फिल्म का सह-निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, इंडिया और 200नॉटआउट प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा।
Advertisement

आमिर खान की इस अपकमिंग फिल्म 'चैंपियंस' काफी समय से फैन्स के बीच चर्चा में थी। भले ही आमिर खान ब्रेक लेना चाहते हैं, लेकिन इस अपकमिंग फिल्म को लेकर उनके बयान ने निश्चित तौर पर फैन्स को खुश किया होगा। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aamir khan, Aamir Khan Champions, Lal Singh Chaddha
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.