Yamaha ने लॉन्च किए 120 Km रेंज वाले 2 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Booster Easy और Booster S-Pedelec यूरोप में 1980 और 1990 के दशक के मूल Yamaha 50cc और MKB स्कूटर के मॉडर्न रूप हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2023 20:37 IST
ख़ास बातें
  • Booster Easy की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है
  • Booster S-pedelec ई-मोपेड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है
  • इनकी मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर बताई गई है

Yamaha Booster Easy एक ई-बाइक, जबकि S-Pedelec एक ई-मोपेड है

Yamaha ने हाल ही में दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पेश किया, जिनका नाम Yamaha Booster Easy और Yamaha Booster S-pedelec है। इनमें से पहले वाला इलेक्ट्रिक ई-बाइक और बाद वाला इलेक्ट्रिक मोपेड है। दोनों वाहनों को यूरोप में लॉन्च किया गया है। Booster Easy की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जबकि Booster S-pedelec ई-मोपेड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इनकी मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर बताई गई है।

Yamaha के अनुसार, दोनों इलेक्ट्रिक वाहन इस साल गर्मियों में उपलब्ध होंगे। सटीक तीरख की घोषणा होना बाकी है। इसके अलावा, कीमत की जानकारी को भी पर्दे के पीछे रखा गया है। यामाहा का कहना है कि "नए बूस्टर मॉडल आज के शहरी लोगों को शहरी गतिशीलता का एक आसान, सुखद और किफायती साधन प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।"
 

Booster Easy और Booster S-Pedelec यूरोप में 1980 और 1990 के दशक के मूल Yamaha 50cc और MKB स्कूटर के मॉडर्न रूप हैं। इसमें भी पुराने मॉडल्स के समान एल्यूमीनियम यू-फ्रेम मिलता है। ये यामाहा के एक्सक्लूसिव फोर्क कवर और फ्रंट फेंडर के साथ-साथ 20 इंच के पहियों के साथ आते हैं। ये टायर्स 4-इंच मोटे हैं। यामाहा बूस्टर मॉडल्स में 180mm-व्यास वाले डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

इनमें एक ऑटोमेटिक सपोर्ट मोड मिलता है, जो खड़ी चढ़ाई वाले इलाकों में इसे एक्स्ट्रा पावर देने का काम करता है। बूस्टर ईजी 25 किमी/घंटा, जबकि बूस्टर एस-पेडेलेक 45 किमी/घंटा तक की असिस्ट टॉप स्पीड से लैस हैं। दोनों मॉडल 75Nm तक का पीक टार्क जनरेट कर सकते हैं। इन्हें सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

इनमें Supernova हेडलाइट और Koso LED टेल-लाइट दी गई है। Booster Easy में 1.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि S-pedelec में 2.8-इंच का कलर डॉट-मैट्रिक्स TFT डिस्प्ले शामिल है। इन्हें ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.