160 KM टॉप स्पीड वाली Yadea Kemper इलेक्ट्रिक बाइक EICMA 2023 में पेश

Yadea Kemper में सेंट्रली माउंटेड 23kW मोटर दी गई है जो 40kW की अधिकतम पावर प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Yadea Kemper में सेंट्रली माउंटेड 23kW मोटर दी गई है।
  • Yadea Kemper में Bosch ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेम्बो ब्रेक हैं।
  • Yadea Kemper की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Yadea Kemper की टॉप स्पीड 160 किमी है।

Photo Credit: Yadea

चीनी ई-स्कूटर निर्माता Yadea ने 2023 Milan मोटरसाइकिल शो EICMA में Yadea Kemper इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। नई Yadea इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 160 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और हाई-स्पीड चार्जिंग समेत कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। यहां हम आपको Yadea Kemper के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Yadea Kemper की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Yadea Kemper की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों जानकारी को साझा कर सकती है।


Yadea Kemper की पावर


Yadea Kemper में सेंट्रली माउंटेड 23kW मोटर दी गई है जो 40kW की अधिकतम पावर प्रदान करती है। इसमें 6.4kWh कैपेसिटी वाली 320V 20Ah LiFePO4 बैटरी दी गई है। इस बाइक की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह बाइक 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।  बाइक में Bosch ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेम्बो ब्रेक हैं। इसमें KYB सस्पेंशन है। इसे यूरोप में L3e-A2 मोटरसाइकिल का दर्जा दिया गया है। इस बाइक में 7 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले दी गई है। वहीं इसमें बिल्ट-इन 1080p डैश कैम दिया गया है जो कि राइडर को जरूरी फुटेज को मेमोरी कार्ड में स्टोर करने की सुविधा प्रदान करता है।


Advertisement
Yadea Kemper के फीचर्स


Yadea Kemper इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में गैसोलीन वर्जन के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। यह कंफर्ट और एक्सेलेरेशन और मेंटेनेंस में सुधार प्रदान करती है। यह पर्यावरण पर काम प्रभाव के साथ चलती है। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सबसे खास बात इसकी तेज चार्जिंग है। Yadea Kemper 10 मिनट का फास्ट चार्जिंग चार्ज ऑप्शन प्रदान करती है, जो चार्जिंग स्पीड के मामले में मॉडल टॉप में रखती है। 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.