800km रेंज देने वाली Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान पहुंची स्‍टोर्स में, डिलिवरी कब होगी शुरू? जानें

‘Xiaomi SU7’ : इसे 3 कलर वेरिएंट एक्वा ब्लू, वर्डेंट ग्रीन और मिनरल ग्रे में लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • यह गाड़ी अब चीन में स्टोर्स पर उपलब्ध है
  • Xiaomi SU7 के साथ 800 किलेामीटर की रेंज का भरोसा है
  • इस साल शुरू हो जाएगी कार की डिलिवरी

कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन इस साल शुरू होगा। अगले कुछ महीनों में डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।

चीनी स्‍मार्टफोन मेकर शाओमी (Xiaomi) ने बीते गुरुवार को अपने पहले इलेक्ट्रिक वीकल ‘Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान' को पेश किया था। यह गाड़ी अब चीन में स्टोर्स पर उपलब्ध है। ऑटो इंडस्‍ट्री में ऐसे दावे किए गए हैं कि शाओमी की इलेक्ट्रिक कार, एलन मस्‍क की टेस्‍ला (Tesla) को टक्‍कर देगी। Xiaomi SU7 के साथ 800 किलेामीटर की रेंज का भरोसा है। कंपनी ने इस ईवी में 495kW इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लॉन्‍च के लगभग 24 घंटे बाद ही Xiaomi SU7 स्‍टोर्स पर आ गई है। 

कार लॉन्‍च के दिन कंपनी ने कहा था कि उसका लक्ष्‍य इंटरनेशनल मार्केट में टॉप 5 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होना है। ऑटो मार्केट में अमेरिका की EV मेकर Tesla की सबसे ज्‍यादा हिस्सेदारी है। 
Advertisement

बात करें Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की तो इसमें कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसे 3 कलर वेरिएंट एक्वा ब्लू, वर्डेंट ग्रीन और मिनरल ग्रे में लिया जा सकेगा। कार लॉन्‍च के दिन कंपनी ने इन्‍हीं कलर वेरिएंट्स में Xiaomi के कुछ स्मार्टफोन, वॉच भी लॉन्‍च की थी। 

कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन इस साल शुरू होगा। अगले कुछ महीनों में डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी। चीन  दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है, लेकिन वहां भी कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। 2023 में टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया। टेस्‍ला को चीन की बड़ी EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिला है।  
Advertisement

शाओमी इस मार्केट में अपने लिए स्‍पेस बनाना चाहती है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Lei Jun ने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा Porsche और Tesla की तुलना वाली कार बनाने की है। कंपनी ने एक दशक में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Lei ने बताया कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में लीडिंग होगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.