सिंगल चार्ज में 580 Km तक रेंज वाली ये धांसू इलेक्ट्रिक कार भारत में होने जा रही लॉन्च!

Maruti e-Vitara इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर अपकमिंग EV है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • MG Motor India देश में अपनी MG M9 को पेश करने जा रही है।
  • Maruti e-Vitara कंपनी के स्केटबोर्ड ई-हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी है।
  • MG Cyberster में 77kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

Maruti e-Vitara लिस्ट में सबसे पॉपुलर अपकमिंग EV है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में तेजी से विकास कर रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर अब ज्यादा से ज्यादा यूजर्स स्विच करने लगे हैं। ग्रीन एनर्जी के रूप में देखा जा रहा पारंपरिक ट्रांसपोर्ट का यह विकल्प अब भारत में भी धीरे-धीरे लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए-नए स्टार्टअप यहां शुरू हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हों या इलेक्ट्रिक कार हों, कंपनियां एक के बाद एक नए मॉडल्स मार्केट में पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में हम आपको आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही इंडियन EV मार्केट में नजर आ सकती हैं। इनमें Maruti e-Vitara, BYD Sealion 7, MG M9, और MG Cyberster जैसे नाम शामिल हैं। आइए विस्तार से इनके बारे में जानते हैं। 

Maruti e-Vitara
Maruti e-Vitara इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर अपकमिंग EV है। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी के स्केटबोर्ड ई-हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी है। कंपनी इसे दो पावरट्रेन में पेश कर सकती है। इलेक्ट्रिक कार 143bhp पावर और 49kWh मोटर के साथ आती है। अन्य वेरिएंट 173bhp पावर और 61kWh इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ सकता है। इसका टॉर्क आउटपुट 192.5Nm बताया गया है। 

BYD Sealion 7
BYD दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों में से एक है। कंपनी ने भारत में अपनी अपकमिंग BYD Sealion 7 की बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें 82.5kWh (Premium RWD) और 91.3kWh (Performance AWD) बैटरी पैक वेरिएंट मिलेंगे। कहा गया है कि यह 502 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इलेक्ट्रिक कार में 15.6 इंच का रोटेट हो सकने वाला टच डिस्प्ले भी दिया गया है। 
Advertisement

MG M9 
MG Motor India देश में अपनी MG M9 को पेश करने जा रही है। कंपनी इसे 7 सीटर और 8 सीटर वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें 90kWh की बैटरी दी गई है। रेंज के लिए दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 430 किलोमीटर तक जा सकेगी। 
Advertisement

MG Cyberster
MG Cyberster भारत में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों में एक और नाम है। इसमें 77kWh का बैटरी पैक दिया गया है। EV में 510bhp पावर और 725Nm टॉर्क दिया गया है। यह 0 से 100 किलोमीटर केवल 3.2 सेकंड में पहुंच सकती है। रेंज के लिए दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर तक जा सकेगी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.