Upcoming Electric Scooters in India: Honda, TVS और Suzuki के धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सब कुछ

Honda Motors द्वारा उसके पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV के मार्च 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Honda Activa EV मौजूदा Activa 110 का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है
  • TVS का अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर Jupiter EV के रूप में लॉन्च हो सकता है
  • Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Burgman EV हो सकता है

Photo Credit: Honda Global

Upcoming Electric Scooters in India: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में तेजी आ गई है। वर्तमान में इस सेगमेंट में Ola Electric, Bajaj Electric, TVS, Ather Energy का दाबदबा है और लोगों को Honda, Suzuki सहित कुछ नए खिलाड़ियों का इंतजार है। वर्तमान में ये ब्रांड्स देश में अलग-अलग कीमत पर अपने ईवी स्कूटर बेच रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे नाम हैं, जो हमें जल्द सड़कों पर दौड़ते नजर आ सकते हैं। इनमें Honda और TVS के नए मॉडल्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Bharat Mobility Global Expo 2025 नजदीक आ रहा है, जिसमें इनमें से कई मॉडल्स इच्छुक ई-स्कूटर ग्राहकों को लाइव देखने को मिल सकते हैं। यहां हम मुख्य रूप से उन तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में अब तक सामने आई सभी जानकारियां दे रहे हैं, जो आने वाले महीनों में सबसे प्रतीक्षित लॉन्च में से एक हैं।
 

Honda Activa EV 

Honda Motors द्वारा उसके पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV के मार्च 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Specifications
Honda Activa EV के Activa 110 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स में बदलावों के साथ इसका ओवरऑल लुक Activa 110 से मेल खा सकता है। इसमें दो Honda Mobile Power Packs हो सकते हैं, जो डिटेचेबल और स्वैपेबल हो सकते हैं। स्कूटर में ऑन-बोर्ड पूरी तरह से डिजिटल टचस्क्रीन इंस्ट्रुमेंटल कंसोल, बिना चाबी के स्टार्ट और स्टॉप फीचर भी हो सकता है। पूरी तरह चार्ज होने पर इसकी रेंज 100+ किमी होने की उम्मीद है।

Expected Price in India
अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। यह स्कूटर Ola S1, TVS iQube और Ather 450 से टक्कर ले सकता है। होंडा एक्टिवा ईवी के अगले साल जनवरी में नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

TVS Jupiter EV 

TVS का अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर Jupiter EV के रूप में अगले छह महीनों में भारत में कदम रख सकता है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है। कई रिपोर्टों के अनुसार, ब्रांड B2B बाजार के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकता है। वहीं, Jupiter EV मौजूदा Jupiter का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है।
Advertisement

Specifications
Jupiter EV के बाजार में बड़े पैमाने पर बिकने वाला प्रोडक्ट होने की उम्मीद है, क्योंकि मौजूदा पेट्रोल वर्जन भी बहुत पॉपुलर है और हर साल इसकी हजारों यूनिट्स बिकती हैं। फुल चार्ज करने पर इस टू-व्हीलर की रेंज 70-80 किमी होने की उम्मीद है।
Advertisement

Expected Price in India 
ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Suzuki Burgman EV 

गाडीवाड़ी के अनुसार, जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कोई और नहीं बल्कि Burgman EV हो सकता है। स्कूटर के दिसंबर 2024 में प्रोडक्शन स्टेज में आने की उम्मीद है। सुजुकी ने कथित तौर पर बर्गमैन ईवी के लिए 25,000 यूनिट्स का वार्षिक बिक्री लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

Specifications
टू-व्हीलर में डिटेचेबल बैटरी पैक के बजाय एक फिक्स्ड बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जैसा कि पहले स्पाई शॉट्स में देखा जा चुका है। फिलहाल इस टू-व्हीलर के बारे में ज्यादा खुलासे नहीं हुए हैं।
Advertisement

Expected Price in India
XF091 कोडनेम वाले इस ई-स्कूटर के अगले साल जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्कूटर की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका
  2. बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका
  3. Realme 16x 5G जल्द देगा दस्तक, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने
  4. Adobe ने लॉन्च किया Firefly AI Assistant, क्रिएटर के एक बार कहने पर करके देगा फोटो, वीडियो, एडिटिंग और बहुत कुछ!
  5. गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया
  6. 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, देखें डील
  7. स्मार्ट ईयररिंग्स Lumia 2 हुईं लॉन्च, दुनिया का सबसे छोटा हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  9. Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट
  10. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.