Tesla ने वापस बुलाई 9,100 Model X इलेक्ट्रिक SUV, इस गड़बड़ से दुर्घटना होने का है डर

रिकॉल में 2016 मॉडल वर्ष Model X SUV शामिल हैं। रिपोर्ट बताती है कि Tesla ने कहा है कि बाद के मॉडलों में समस्या को रोकने के लिए जुलाई 2016 में सप्लायर की ओर से प्रक्रिया में बदलाव किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 20:41 IST
ख़ास बातें
  • रिकॉल में 2016 मॉडल वर्ष Model X SUV शामिल हैं
  • फ्रंट और सेंटर रूफ कॉस्मेटिक ट्रिम के टुकड़े के वाहन से अलग होने का है डर
  • अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन ने दी Tesla को चेतावनी

Photo Credit: Tesla

Tesla ने अमेरिका में लगभग 9,100 Model X EV मॉडल्स को रिकॉल किया है। इसकी वजह ईवी के रूफ पर मौजूद ट्रिम के अलग होने का खतरा बताया गया है। अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन का कहना है कि Model X के फ्रंट और सेंटर रूफ कॉस्मेटिक ट्रिम के टुकड़े प्राइमर के बिना चिपकाए गए हो सकते हैं, जिससे इनके व्हीकल से अलग होने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स (via HT Auto) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन की चेतावनी के बाद Tesla ने अपने 9,100 Model X यूनिट्स को रिकॉल किया है। फ्रंट और सेंटर रूफ कॉस्मेटिक ट्रिम के टुकड़े के वाहन से अलग होने की संभावना के चलते इस फैसले को लिया गया है। प्रशासन को डर है कि ये टुकड़े वाहन के सड़क पर चलने की स्थिति में अलग हो सकते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

रिकॉल में 2016 मॉडल वर्ष Model X SUV शामिल हैं। रिपोर्ट बताती है कि Tesla ने कहा है कि बाद के मॉडलों में समस्या को रोकने के लिए जुलाई 2016 में सप्लायर की ओर से प्रक्रिया में बदलाव किया गया था। कंपनी ने कहा है कि वे रिकॉल किए गए यूनिट्स के रूफ के ट्रिम के ग्लू को टेस्ट करेगी और वाहन मालिकों को बिना किसी कीमत के ट्रिम के टुकड़ों को दोबारा जोड़कर वाहन वापस करेगी।

कंपनी 2020 से इसपर स्टडी कर रही थी और यह निष्कर्ष निकाला गया कि 2020 रिकॉल रेमेडी कॉस्मेटिक रूफ ट्रिम टुकड़ों का पता लगाने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं थी, जो प्राइमर की कमी के कारण अलग हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने कहा कि उसे लगभग 170 रिपोर्टों और दावों की जानकारी है जो इस मुद्दे से संबंधित हो सकते हैं, लेकिन उसने कहा कि उसके पास रिकॉल मुद्दों से जुड़ी दुर्घटनाओं या चोटों की कोई रिपोर्ट नहीं है।
Advertisement

रिकॉल मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म डेवलपर बिज्जीकार के अनुसार, टेस्ला ने साल के पहले छह महीनों में सुरक्षा चिंताओं के कारण लगभग 2.6 मिलियन वाहनों को वापस बुलाया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Tesla Model X, Tesla Model X Recall, Tesla Recall
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.