सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Tesla ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tesla Model Y L Premium का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Model Y L Premium में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
  • Model Y L Premium की अधिकतम स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है।
  • Model Y L Premium सिंगल चार्ज में 681 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Tesla Model Y L Premium में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है।

Photo Credit: Tesla

Tesla ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tesla Model Y L Premium का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में थ्री रो सीटिंग लेआउट दिया गया है जो कि बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है। इस इलेक्ट्रिक कार की WLTP रेंज 681 किमी तक है। यह ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप से लैस है। मॉडल वाई एल प्रीमियम में हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड सीट के साथ एडैप्टिव सस्पेंशन दिया गया है। आइए Tesla Model Y L Premium के फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tesla Model Y L Premium Price

Tesla Model Y L Premium के ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये है। यह इलेक्ट्रिक कार 6 कलर स्टील्थ ग्रे, कॉस्मिक सिल्वर, अल्ट्रा रेड, ग्लेशियर ब्लू, डायमंड ब्लैक और पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री जल्द ही देश भर में शुरू होने की उम्मीद है।

Tesla Model Y L Premium Specifications

Model Y L Premium में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है जो 378kW तक पावर और 590Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज में WLTP 681 किमी तक रेंज प्रदान करती है। टेस्ला सुपरचार्जर से 15 मिनट चार्ज करने पर 288 किमी तक की रेंज मिल सकती है। इस ईवी में 15.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं सेकेंड रो में 8 इंच का रियर डिस्प्ले भी है। ये स्क्रीन कार के अधिकतर टास्क को कंट्रोल करती हैं, जिनमें मीडिया, नेविगेशन और क्लाइमेट सेटिंग शामिल हैं। ईवी में 18+1 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ भी है।

Tesla 30 दिनों के प्रीमियम कनेक्टिविटी ट्रायल के साथ कनेक्टेड सर्विसेज प्रदान करता है, जिसके बाद नेविगेशन सहित स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी 8 साल तक उपलब्ध रहती है। यह एसयूवी ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का भी सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिहाज से ईवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और अन्य फीचर्स से लैस है। लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन का व्हीलबेस 150 मिमी लंबा है और इसकी लंबाई 4,976 मिमी, चौड़ाई 2,129 मिमी और ऊंचाई 1,668 मिमी है। इस ईवी में 19 इंच के Machina 2.0 एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। मॉडल वाई एल प्रीमियम में थ्री रो 6 सीट लेआउट है, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट हैं। इसमें थाई एक्सटेंशन की सुविधा भी है। एसयूवी में 2,539 लीटर तक की कार्गो कैपेसिटी भी है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.