250 फीट गहरी खाई में गिरी Tesla इलेक्ट्रिक कार, लेकिन फिर हो गया ये चमत्कार

यह घटना सटीक तौर पर सैन फ्रांसिस्को से लगभग 32 किमी दक्षिण में डेविल्स स्लाइड नाम के क्षेत्र में हुई। इस कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो बच्चे और उनके माता-पिता शामिल थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 19:31 IST
ख़ास बातें
  • Tesla Model Y EV करीब 250 फीट नीचे समुद्र तट पर जा गिरी
  • हादसा इतना भयंकर था कि इसमें किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं थी
  • हादसे में दोनों बच्चों और उनके माता-पिता की जान बच गई

Tesla Model Y को भारतीय सकड़ों पर कई बार टेस्ट होते देखा जा चुका है

Photo Credit: CNN

एक Tesla कार बहुत गहरी खाई में गिर गई, जिसके बावजूद उसमें बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की जान बच गई। घटना कैलिफोर्निया के पैसिफिक कोस्ट हाईवे की है, जहां एक चट्टान में बनी सड़क से Tesla इलेक्ट्रिक कार नीचे गिर गई। कार लगभग 250 फीट नीचे समुद्र तट पर जा गिरी, लेकिन अच्छी खबर यह है कि परिवार के चारों लोगों बच गए। 

CNN के अनुसार, यह घटना सटीक तौर पर सैन फ्रांसिस्को से लगभग 32 किमी दक्षिण में डेविल्स स्लाइड नाम के क्षेत्र में हुई। इस कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो बच्चे और उनके माता-पिता शामिल थे। इनमें से एक नौ साल का लड़का और एक चार साल का लड़का था। हादसे की वजह के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।
Advertisement

कैल फायर के कोस्टसाइड फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट के बटालियन प्रमुख ब्रायन पोटेंजर ने CNN से कहा, (अनुवादित) "हम बहुत हैरान थे" कि कार में सवार लोग दुर्घटना में बच गए। "उस चट्टान पर दुर्घटनाएं दुर्लभ नहीं हैं। हम उस चट्टान पर बहुत सारे वाहनों का जवाब देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दुर्लभ यह है कि हमें बहुत सारे जीवित नहीं मिलते - इस प्रकार की दुर्घटना से बचना बहुत दुर्लभ है।"
 

Photo Credit: CNN

इस घटना में दोनों बच्चे कार की सीटों में सुरक्षित थे और अपनी सीटों पर बरकरार थे। रिपोर्ट ने आगे यह भी बताया कि कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल दुर्घटना की जांच कर रहा है, लेकिन उन्हें फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि दुर्घटना के समय Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार सेल्फ-ड्राइविंग मोड में थी या नहीं।

बता दें कि टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग मोड उर्फ ऑटोपायलट मोड में कार का पूरा कंट्रोल एक खास सिस्टम संभालता है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कई कैमरों और सेंसर का इस्तेमाल करता है। हालांकि, कंपनी लगातार चेतावनी जारी करती रहती है कि इस सिस्टम को ऑन करने के बाद भी ड्राइवर्स को सचेत रहना चाहिए और किसी भी घड़ी स्टीयरिंग को संभालने के लिए चौकन्ना रहना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Model Y, Tesla Crash
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.