Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत

Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट लॉन्च की है। इसमें 40kWh बैटरी, 468km ARAI रेंज, 65kW फास्ट चार्जिंग और कई नए फीचर्स मिलते हैं। शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये।

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 15:21 IST
ख़ास बातें
  • 468km ARAI रेंज का दावा
  • 65kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये

नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट नए डिजाइन के साथ

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने भारत में नई Punch EV फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। अपडेटेड इलेक्ट्रिक मॉडल में डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन में बदलाव किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह सेटअप ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज और 355 किमी की C75 रियल वर्ल्ड रेंज देता है। मॉडल में 30kWh और 40kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिन्हें क्रमश MR और LR नाम दिया गया है।

चार्जिंग की बात करें तो Punch EV फेसलिफ्ट में 65kW DC फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक 26 मिनट में चार्ज हो सकती है। वहीं 15 मिनट में 135 किमी तक की रेंज टॉप अप का दावा किया गया है।

Advertisement

फीचर्स की बात करें तो इसमें नया HVAC पैनल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ दिया गया है। साथ ही इल्यूमिनेटेड चार्जिंग स्टेटस इंडिकेटर, तीन ड्राइव मोड (Eco, City और Sport) और पैडल शिफ्टर के जरिए कंट्रोल होने वाले चार रीजन मोड मिलते हैं। इसके अलावा डुअल टोन डैशबोर्ड, नई विंडो कंट्रोल बटन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto सपोर्ट दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, HSA और i TPMS शामिल हैं।

डिजाइन अपडेट में नया फ्रंट फेशिया, चारों तरफ ग्रे बॉडी क्लैडिंग, नई LED टेल लाइट्स और रियर में LED लाइट बार शामिल है। यह मॉडल Fearless Yellow, Bengal Rouge, Caramel, Empowered Oxide, Pure Grey, Supernova Copper और Pristine White जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वेरिएंट लाइनअप में Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S शामिल हैं।

वेरिएंट के हिसाब से एक्स शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं: Smart MR 9.69 लाख रुपये, Smart+ MR 10.29 लाख रुपये, Smart+ LR 10.89 लाख रुपये, Adventure LR 11.59 लाख रुपये, Empowered LR 12.29 लाख रुपये और Empowered+ S LR 12.59 लाख रुपये। इसके अलावा ग्राहक BaaS प्रोग्राम के तहत भी इसे खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.