Tata Nexon EV Facelift लॉन्च, गजब के सेफ्टी फीचर्स और सिंगल चार्ज में चलेगी 465 किलोमीटर

Nexon EV MR में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज एसी मोटर दी गई है जो कि 95 kW की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon EV MR में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज एसी मोटर दी गई है
  • Nexon EV LR में 40.5 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
  • Nexon EV LR 465 किमी (MIDC साइकल के अनुसार) की रेंज प्रदान करती है।

Tata Nexon EV की रेंज 465 किमी है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में Nexon EV का फेस्लिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Nexon EV  की पावर और रेंज से लेकर फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nexon EV की कीमत और बुकिंग


Nexon EV को 21,000 रुपये में कंपनी की साइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। नई नेक्सॉन Empowered Oxide, Daytona Grey, Flame Red, Intensi Teal और Pristine White में उपलब्ध है।


Tata Nexon EV MR की पावर और रेंज


Nexon EV MR में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज एसी मोटर दी गई है जो कि 95 kW की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 30 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह कार सिर्फ 9.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह फुल चार्ज में 325 किमी (MIDC साइकल के अनुसार) की रेंज प्रदान करती है।  इसके साथ 3.3 kW AC  चार्जर आता है, जिससे यह 10.5 घंटे में 1- से 100 प्रतिशत चार्ज होती है। वहीं 15A प्लग से 15 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होती है। इसके अलावा 50 kW DC चार्जर से 10-80 प्रतिशत सिर्फ 50 मिनट में चार्ज हो सकती है। 


Nexon EV LR की रेंज और पावर


Nexon EV LR में दी गई मोटर 106.4 kW की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 40.5 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह कार सिर्फ 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह फुल चार्ज में 465 किमी (MIDC साइकल के अनुसार) की रेंज प्रदान करती है। इसके साथ 7.2 kW AC  चार्जर आता है, जिससे यह 6 घंटे में 1- से 100 प्रतिशत चार्ज होती है। वहीं 7.2 kW AC से 4.3 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होती है। इसके अलावा 50 kW DC चार्जर से 10-80 प्रतिशत सिर्फ 56 मिनट में चार्ज हो सकती है। 

अन्य फीचर्स
यह कार सिटी, स्पोर्ट और इको जैसे विभिन्न ड्राइव मोड का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3994 मिमी, चौड़ाई 1811 मिमी, ऊंचाई 1616 मिमी, व्हीलबेस 2498 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 205/190 मिमी और बूट स्पेस 350 लीटर है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक/डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में कॉयल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेट मैकफर्शन स्ट्रट स्पेंशन और रियर में ड्यूल पाथ स्ट्रट के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  3. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  4. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  5. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  2. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  5. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  6. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  7. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  8. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  10. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.