60 Km रेंज और रेसिंग कार फीचर्स के साथ आता है Red Bull का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियतें

Red Bull रेसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर RBS#01 की कीमत 6,000 डॉलर (करीब 4.86 लाख रुपये) रखी गई है, जिस कीमत पर भारत में Maruti Alto 800 कार को खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Red Bull रेसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर RBS#01 की कीमत 6,000 डॉलर है
  • 750W इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत यह 45 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है
  • 760Wh बैटरी पैक के साथ यह करीब 60 km की रेंज निकालने में सक्षम है

Red Bull RBS#1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 6,000 डॉलर है

Red Bull ने अपना नया रेसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर RBS#01 पेश किया है, जो स्पोर्टी डिजाइन और रेसिंग कार में मिलने वाले फीचर्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि नया ई-स्कूटर 28mph (45km/h) की टॉप स्पीड और सिंगल चार्ज में करीब 60 km की रेंज देने में सक्षम है। नया ई-स्कूटर फॉर्मूला वन रेसिंग कार के थीम से प्रेरित है, लेकिन इसे पारंपरिक बनाने की कोशिश भी की गई है, जिससे यह शहरों में घूमने-फिरने के लिए आरामदायक हो।

Red Bull रेसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर RBS#01 की कीमत 6,000 डॉलर (करीब 4.86 लाख रुपये) रखी गई है, जिस कीमत पर भारत में Maruti Alto 800 कार को खरीदा जा सकता है। ई-स्कूटर के प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए 600 डॉलर की राशि जमा करानी होगी। फिलहाल इसकी डिलीवरी को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 

रेड बुल रेसिंग ई-स्कूटर आरबीएस#01 रेड बुल के पारंपरिक लाल और काले रंग की थीम के साथ आता है। यह रेस सर्किट पर पाई जाने वाली कारों में मिलने वाले फीचर्स के साथ आता है, जैसे कि ड्रिल ब्रेक, जो इसे बेहद कम समय में पूरी तरह से रोकने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर पर चलता है, जो इसे 28 मील/घंटा (45 किमी/घंटा) की टॉप स्पीड पर पहुंचाने के लिए काफी है।

इसमें 760Wh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है और कंपनी का दावा है कि यह ईवी को एक बार चार्ज करने पर 37 मील (करीब 60 किमी) की रेंज दे सकता है।

कुछ अन्य खासियतों की बात करें, तो रेड बुल रेसिंग ई-स्कूटर के बड़े पहिये मिलते हैं। कार्बन फाइबर डिजाइन RBS#01 को एक मजबूत बिल्ड देता है। इसका वजन 23 किलोग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Red Bull, Red Bull Electric Scooter, Red Bull RBS1
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.