Razor Rambler 20 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शहरी राइड के लिए बेस्ट, जानें रेंज और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Razor Rambler 20 ई-बाइक की कीमत $999 (लगभग 81,588 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Razor Rambler 20 ई-बाइक की कीमत $999 (लगभग 81,588 रुपये) है।
  • Razor Rambler 20 में ली-ऑन बैटरी है जो कि26.7 किमी रेंज प्रदान करती है।
  • Rambler 20 एक स्मार्ट और लो मेंटेनेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक है।

Razor Rambler 20 की टॉप स्पीड 32 किमी है।

Photo Credit: Razor

Razor ने एक नए मोपेड-स्टाइल वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Razor Rambler 20 को पेश किया है। Razor Rambler 20, रेम्बलर लाइनअप में एक बेहद स्लीक मॉडल है। Rambler 20 बड़े बैलून टायर और कंफर्टेबल बेंच सीट के साथ एक रेट्रो डिजाइन वाला फ्रेम दिया गया है। इसके चलते राइड करने वालों को कंफर्टेबल राइड का अनुभव मिलता है। यहां हम आपको Razor Rambler 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Razor Rambler 20 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Razor Rambler 20 ई-बाइक की कीमत $999 (लगभग 81,588 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह Bestbuy के ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध है।
 

Razor Rambler 20 के पावर और स्पेसिफिकेशंस


Razor Rambler 20 में ली-ऑन बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज पर 26.7 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। Rambler 20 में फंक्शनल पेडल हैं और इसकी टॉप स्पीड 32 किमी प्रति घंटा है। Rambler 20 में 500W मोटर दी गई है और यह पेडल एसिस्ट के 5 लेवल प्रदान करती है। पैडल असिस्ट के 5 लेवल के चलते राइडर अधिकतम 32 किमी प्रति घंटा तक क्रूजिंग स्पीड पर पहुंच सकते हैं। फ्रंट और रियर में मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बेहतर विजिबिलिटी के लिए एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है। बाइक में एक डैशबोर्ड भी है जो बाइक की स्पीड, बैटरी लाइफ और पावर लेवल को दिखाता है। रेम्बलर 20 में क्लास 2 ई-बाइक क्लासिफिकेशन दिया गया है। 

Rambler 20 एक स्मार्ट और लो मेंटेनेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसके फ्रेम पर मिंट और चॉकलेट कोटिंग की गई है। इस बाइक का इस्तेमाल रोजाना शहर में ट्रैवल करने या कभी-कभी शहर से बाहर जाने के लिए भी किया जा सकता है। Razor का कहना है कि Rambler 20 खासतौर पर वयस्कों के लिए डिजाइन की गई है, इसका उद्देश्य उन्हें इस सेगमेंट में लाना है। यह राइडर को पेडलिंग या इलेक्ट्रिक पेडल एसिस्ट के साथ इलेक्ट्रिक मोटर वाली राइड का ऑप्शन प्रदान करती है। Rambler 20 में Rambler 12 और Rambler 16 की तुलना में ज्यादा पावर प्रदान की जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  3. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  7. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  8. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.