इस इलेक्ट्रिक बाइक के आर-पार दिखाई देता है, 150 Km की देती है रेंज, देखें इस भारतीय स्टार्टअप का कारनामा

Raptee Energy ने GIM में अपनी कॉन्सेप्चुअल इलेक्ट्रिक बाइक का ट्रांसपेरेंट एडिशन दिखाया। रैप्टी एनर्जी ने पहले ही चेन्नई में 85 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश के साथ 4 एकड़ में अपनी पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Raptee ने GIM में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक का ट्रांसपेरेंट एडिशन दिखाया
  • इसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च किए जाने की योजना है
  • 3.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचा सकती है

Photo Credit: Raptee Energy

चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) स्टार्टअप Raptee Energy ने तमिलनाडु में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (GIM) में अपना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट दिखाया, जो एक पारदर्शी बॉडी के साथ आता है। इवेंट में प्रोडक्शन-रेडी मॉडल दिखाया गया है और साथ ही पुष्टि की गई है कि इस अतरंगी इलेक्ट्रिक व्हीकल का आधिकारिक लॉन्च अप्रैल 2024 में होगा। इतना ही नहीं, स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि Raptee की यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

Raptee Energy ने GIM में अपनी कॉन्सेप्चुअल इलेक्ट्रिक बाइक का ट्रांसपेरेंट एडिशन दिखाया। रैप्टी एनर्जी ने पहले ही चेन्नई में 85 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश के साथ 4 एकड़ में अपनी पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर लिया है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि चेन्नई में बना नया प्लांट अगले 24 महीनों में सालाना 1 लाख यूनिट तक उत्पादन करने के लिए तैयार है। समिट में दिकाया गया यह एडिशन प्रोडक्शन रेडी मॉडल था। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Raptee ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 135 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके अलावा, सिंगल चार्ज में यह मॉडल 150 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज का भी दावा करता है। 

इतना ही नहीं, यह CCS2 स्टेशनों पर रैपिड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और किसी भी CCS2 स्टेशन पर चार्जिंग के समय यह 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का कहना है कि 40 किमी तक की रेंज के लिए इसे 15 मिनट तक चार्ज करना होगा। इसमें शामिल इलेक्ट्रिक मोटर ई-बाइक को केवल 3.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचा सकती है।
Advertisement

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका एक कारण सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीमें भी हैं, जैसे PLI और FAME सब्सिडी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.