Porsche ने पेश किया नई इलेक्ट्रिक Macan का डिजाइन, 25 जनवरी को होगी लॉन्च

Porsche Electric Macan में नई जनरेशन की पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर्स दी गई है जो कि 450 किलोवाट से ज्यादा की आउटपुट पावर का दावा करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Porsche Electric Macan में नई जनरेशन पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है।
  • Porsche Electric Macan 1000 NM से ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है।
  • Porsche ने कम्युनिकेशन लाइट्स के साथ एंबिएंट लाइटिंग प्रदान की है।

Porsche Electric Macan में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर्स है।

Photo Credit: Porsche

Porsche ने बाजार में अपनी नई फुल इलेक्ट्रिक Macan को पेश कर दिया है, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में लग्जरी सेगमेंट में हलचल मच रही है। लग्जरी कार निर्माता ने इस मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में महत्वपूर्ण कदम रखा है। एडवांस प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक (PPE) पर बेस्ड Macan स्थिरता के साथ हाई-परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग के साथ आ रही है। यहां हम आपको Porsche Electric Macan के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Porsche Electric Macan की खासियतें


Advertisement
डिजाइन की बात करें तो Porsche Electric Macan में लग्जरी के साथ स्पोर्टीनेस प्रदान की गई है। फ्रंट में स्प्लिट हेडलाइट्स हैं जिनमें मैट्रिक्स एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट शामिल है। इनके नीचे हाई और लो बीम हेडलाइट्स फंक्शनल और स्टाइलिश लुक प्रदान करती है। कार का स्पोर्टी लुक इसके सर्कुलर रियर डिजाइन, थ्रू-टाइप टेललाइट और पॉर्श लोगो के साथ और भी बेहतर होता है।

इंटीरियर की बात करें तो Macan में एक ऐसा कॉकपिट है जो फ्यूचरस्टिक होने के साथ-साथ बेहतर फीचर्स से लैस है, जिसमें 12.6 इंच की फुल डिजिटल फ्लोटिंग कर्व्ड डिस्प्ले है। ड्राइवर के ठीक सामने स्थित यह डिस्प्ले जरूरी ड्राइविंग जानकारी प्रदान करती है। हेड-अप डिस्प्ले सिस्टम में ऑगोमेंटड रिएलिटी स्पीड और नेविगेशन जैसे जरूरी डाटा सीधे विंडशील्ड पर दिखते हैं।
Advertisement

टेक्नोलॉजी के मामले में Porsche ने कम्युनिकेशन लाइट्स के साथ एंबिएंट लाइटिंग प्रदान की है जो कि कई फंक्शन के लिए विजुअल साइन के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करती है। Porsche ने परफॉर्मेंस के साथ-साथ ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी पर भी काफी ध्यान दिया है।

इलेक्ट्रिक मैकन में नई जनरेशन की पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर्स दी गई है जो कि 450 किलोवाट से ज्यादा की आउटपुट पावर का दावा करती है। फ्लैगशिप मॉडल इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल पोर्श ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के साथ 1000 NM से ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पॉर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कंफर्टेबल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.