Ola Electric फिर बनी नंबर-1, 400% की ग्रोथ के साथ अगस्त में बेचे 19 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर

S1 Pro कंपनी का फ्लैगशिप और सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक साल से Ola ने E2W सेग्मेंट में नम्बर 1 का ताज पहना हुआ है।
  • अगस्त 2023 में कंपनी ने 19 हजार यूनिट्स की सेल की।
  • Ola ने अगस्त में 30 प्रतिशत मार्केट शेयर बरकरार रखा है।

S1 Pro कंपनी का फ्लैगशिप और सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है।

Ola Electric लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में आगे बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर (E2W) सेग्मेंट में कंपनी टॉप पोजीशन पर लंबे समय से चल रही है। पिछले एक साल से यह इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है। अगस्त में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स सेल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें ओला इलेक्ट्रिक ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। कंपनी ने अगस्त में 400 प्रतिशत ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

ओला इलेक्ट्रिक देश की नम्बर 1 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेल करने वाली कंपनी है। पिछले एक साल से इसने E2W सेग्मेंट में नम्बर 1 का ताज पहना हुआ है। अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की सेल की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक ने 19 हजार यूनिट्स सेल कर फिर से अपनी नम्बर 1 की दावेदारी साबित कर दी है। वाहन डेटा के अनुसार(via), कंपनी ने 400% YoY ग्रोथ दर्ज की है। SoftBank समर्थित Ola ने अगस्त में 30 प्रतिशत मार्केट शेयर बरकरार रखा है। 

S1 Pro कंपनी का फ्लैगशिप और सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है। अब कंपनी ने इसे अपने नए Gen-II प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसी दौरान कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी को बढ़ाया है। S1 Pro की कीमत Rs 1,47,499 रुपये है, जो अब Gen-2 S1 Pro हो गया है। इसमें अब ट्विन फॉर्क टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा फ्लैट फ्लोरबोर्ड दिया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 195 किलोमीटर की बढ़ी हुई रेंज के साथ आता है। इसके साथ ही यह 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉपस्पीड देता है। S1 Pro Gen 2 के लिए बुकिंग विंडो ओपन बताई जा रही है। इसकी डिलीवरी सितंबर मध्य तक शुरू होने की बात कही गई है। 

S1 Air की कीमत Rs 1,19,999 रुपये है। यह 3 kWh बैटरी के साथ आता है। इसमें 6kW की पीक मोटर पावर है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर तक जा सकता है। इसमें 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 100 से ज्यादा शहरों में कंपनी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने S1X और S1X+ को  अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रूप में लॉन्च किया था। Ola S1X का प्राइस 89,999 रुपये और S1X+ की कीमत 1,09,999 रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.