130Km रेंज के साथ लॉन्‍च हुआ Okaya Motofaast इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, Rs 2500 में कराएं बुक, जानें प्राइस

Okaya Motofaast Price in india : कंपनी के मुताबिक वह नवंबर में डिल‍िवरी शुरू कर देगी और शुरुआत दिल्‍ली व जयपुर से होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • ओकाया ईवी का नया इलेक्‍ट्रि‍क स्‍कूटर हुआ लॉन्‍च
  • Okaya Motofaast को 7 कलर्स में किया गया पेश
  • 2500 रुपये की टोकन मनी से किया जा सकता है बुक

दावा है कि मोटोफास्ट को 5 घंटे से भी कम वक्‍त में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Photo Credit: okayaev

Okaya EV (ओकाया ईवी) ने फेस्टिव सीजन में एक नया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च किया है। इसका नाम है Motofaast (मोटोफास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर)। सात अलग-अलग कलर्स में आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के साथ 130 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा किया गया है। Okaya Motofaast के एक्‍स शोरूम प्राइस 1,36,999 रुपये हैं। सिर्फ 2500 रुपये की टोकन मनी देकर इसे बुक कराया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक वह नवंबर में डिल‍िवरी शुरू कर देगी और शुरुआत दिल्‍ली व जयपुर से होगी। 

जैसा‍कि हमने बताया Okaya Motofaast को 7 कलर्स में लिया जा सकता है। इनमें सियान, रस्टी ऑरेंज, रेड, वाइट, सिल्वर, मैट ग्रीन और ब्लैक शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि Okaya Motofaast में 130 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है और इसकी टॉप स्‍पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ओकाया यह भी दावा करती है कि मोटोफास्ट को 5 घंटे से भी कम वक्‍त में फुल चार्ज किया जा सकता है। बात करें इसकी अन्‍य खूबियों की, तो यह तीन ड्राइविंग मोड- इको, सिटी और स्पोर्ट्स को सपोर्ट करता है। जरूरी जानकारी के लिए 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्‍प्‍ले इसमें लगाया गया है। 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं, जिनमें कॉम्बी डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम लगा है। 

ईवी मार्केट में इस वक्‍त ओला जैसी कंपनी दबदबा बनाए हुए है। हालांकि ओकाया ईवी जैसे स्‍टार्टअप्‍स भी डेवलप हो रहे हैं। बीते महीनों के मुकाबले पिछले महीने उसके ईवी की बिक्री कम हुई है, इस सिलसिले को खत्‍म कर सकता है Okaya Motofaast। फेस्टिव सीजन में लॉन्‍च हुआ यह इलेक्ट्रिक स्‍कूटर अपने फीचर्स से लोगों को लुभा सकता है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस प्रोडक्‍ट के जरिए अपनी सेल बढ़ने की उम्‍मीद जता रही है।  
Advertisement

Okaya Motofaast का डिजाइन कम्‍फर्टेबल नजर आता है। दो लोग इसमें आराम से सफर कर सकते हैं और सामान भी साथ ले जा सकते हैं। कंपनी ने फ्रंट में ओकाया और बैक में मोटोफास्‍ट की ब्रैंडिंग की है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.