187 Km रेंज वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी जुलाई के पहले हफ्ते में होगी शुरू, जानें कीमत

Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,49,999 रुपये है, जो एक्स-शोरूम कीमत है और इसमें इंश्योरेंस, रोड टैक्स, स्टेट सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल नहीं है। हालांकि इसमें GST शामिल है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 Kmph है
  • कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 187 Km की रेंज (IDC) दे सकती है
  • ग्राहकों को डिलीवरी की सटीक तारीख को जल्द शेयर करने का वादा किया गया है

Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,999 रुपये है

बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) जुलाई 2023 के पहले हफ्ते में अपनी Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Oben Rorr की लंबे समय से बुकिंग ली जा रही थी और खरीदार इसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर भी खोला है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 Kmph है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 187 Km की रेंज (IDC) देने में सक्षम है।

Oben ने जानकारी दी है कि Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस टाइमलाइन को शेयर किया है और साथ ही ग्राहकों को जल्द सटीक तारीख शेयर करने का वादा भी किया है।
Advertisement
 

Oben Rorr को पिछले साल लॉन्च किया गया था और तब से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग ली जा रही है। खासियतों की बात करें तो, रोर इलेक्ट्रिक बाइक स्थाई मैग्नेटिक मोटर से लैस आती है, जो 8kW का पीक आउटपुट निकालने में सक्षम है। इसका पीक टॉर्क 62Nm है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इन सब की बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और कंपनी के दावा अनुसार, 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

इलेक्ट्रिक बाइक Eco, City और Havoc नाम के तीन राइडिंग मोड के साथ आती है, जिनमें स्पीड क्रमश: 50km/h, 70km/h और 100km/h तक सीमित रहती है, लेकिन इसका रेंज में भी फर्क पड़ता है। तीनों मोड में क्रमश: 150km, 120km और 100km की रेंज मिलती है।
Advertisement

इसमें 4.4kWh क्षमता का फिक्स बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह पैक 15A पावर सॉकेट की मदद से मात्र दो घंटे में शून्य से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी का कहना है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ग्राहक के घर पर 15A क्षमता का सॉकेट इंस्टॉल करेगी। इलेक्ट्रिक बाइक की सिंगल चार्ज IDC रेंज 187 Km बताई गई है।
Advertisement

इसके साथ Oben Electric ने एक कंपेटिबल ऐप भी डेवलप किया है, जिसके साथ पेयर करने पर ऐप इलेक्ट्रिक बाइक से संबंधित कई अहम जानकारियां दिखाएगा और कंट्रोल कर सकेगा। इसके जरिए यूजर अपनी बाइक को GPS की मदद से ढूंढ़ सकता है और डायग्नोज कर सकता है। इसमें थेफ्ट प्रोटेक्शन (Geo-Fencing), डाइवर अलर्ट सिस्टम (DAS) सपोर्ट भी शामिल है।

कंपनी का कहना है कि Oben Rorr के साथ 3 वर्ष या 50,000 Km की बैटरी वारंटी, 3 वर्षों की मोटर वारंटी और तीन फ्री सर्विस मिलेगी।
Advertisement

Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,49,999 रुपये है, जो एक्स-शोरूम कीमत है और इसमें इंश्योरेंस, रोड टैक्स, स्टेट सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल नहीं है। हालांकि इसमें GST शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.