मात्र 99 हजार में लॉन्च हुआ 75 किमी माइलेज वाला Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4 घंटे में होगा फुल चार्ज

Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 Watt इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 25 kmph की स्पीड प्रदान कर सकती है। इसमें 60V 32Ah वाटरप्रूफ डिटैचेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Odysse Electric ने नया B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse Trot पेश कर दिया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Odysse Trot की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।
  • Trot एक बार चार्ज होकर 75 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Odysse Trot सिंगल चार्ज में 75 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Photo Credit: Odysse

ईवी स्टार्टअप Odysse Electric ने भारतीय बाजार में अपना नया B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse Trot पेश कर दिया है। Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 Watt इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 25 kmph की स्पीड प्रदान कर सकती है। 75 किमी की रेंज प्रदान करने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी दमदार है। यहां हम आपको Odysse के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Odysse Trot की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Odysse Trot की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। इस स्कूटर को महज 2,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। Odysse इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पर 3 साल की वारंटी और पावरट्रेन पर 1 साल की वारंटी प्रदान की जा रही है। उपलब्धता की बात करें तो ग्राहक Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में Odysse की डीलरशिप से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह येलो, ब्लैक, रेड और मैरून में उपलब्ध है।
 

Odysse Trot की पावर और रेंज


Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 Watt इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 25 kmph की स्पीड प्रदान कर सकती है। इसमें 60V 32Ah वाटरप्रूफ डिटैचेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 75 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। बैटरी को 2 घंटे में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, वहीं करीब 4 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

कंपनी का कहना है कि Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासतौर पर 250 किलो तक की लोडिंग कैपेसिटी के साथ लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रॉट इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट बीएमएस और एक एलईडी ओडोमीटर से लैस है। यह एक आईओटी कनेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और इमोबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर गैस सिलेंडर, भारी हार्डवेयर डिवाइस, पानी के डिब्बे, किराने का सामान, दवाई आदि समेत अन्य सामान को को आसानी से ले जाया जा सकता है।

Odysse इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नेमिन वोरा का कहना है कि "हमारे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse TROT के साथ हमारा टारगेट भारत में व्यवसायिक कार्यों जैसे कि डिलीवरी आदि को फुल इलेक्ट्रिक करना है। बी2बी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में हमारी एंट्री के साथ यह अपने सेगमेंट में एक ऐसा स्कूटर है जो मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हम TROT जैसे शानदार व्हीकल को लाकर और इस सेगमेंट में नए बैंचमार्क लाते हुए ग्रोथ प्रदान करना चाहते हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  9. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  2. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.