MG Cyberster: भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च हो रही है 580 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, जानें स्पेसिफिकेशन्स

MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के भारत में 50 लाख से 60 लाख (एक्स-शोरूम) प्राइस पर आने की संभावना है। इसके CBU (कंप्लीटली बिल्ट अप) के रूप में आने की उम्मीद है, जिसका असर कीमत पर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 21:26 IST
ख़ास बातें
  • MG Select भारत में जनवरी 2025 में लाएगा इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
  • Cyberster 3.2 सेकंड में 0-100 Kmph की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है
  • इसके भारत में 50 लाख से 60 लाख (एक्स-शोरूम) प्राइस पर आने की उम्मीद है

Photo Credit: MG Motor

MG Select, JSW MG Motor India का प्रीमियम रिटेल आउटेल भारत में अगले साल जनवरी में MG Cyberster को लॉन्च करने वाला है। MG ने इस कार को सबसे पहले 2021 में दुनिया के सामने दिखाया था, जिसके बाद इसे 2023 में पेश किया गया। भारत में इस कार को इसी साल मार्च में दिखाया गया था। Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की यूएसपी इसका दमखम है, क्योंकि कंपनी दावा करती है कि EV मात्र 3.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर रेंज मिलने का भी दावा किया गया है।

MG Select ने Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च होने की घोषणा की है। कार को MG के इस प्रीमियम लग्जरी रिटेल चैनल के जरिए बेचा जाएगा। अभी तक कंपनी ने अपकमिंग कार की कीमत को लेकर किसी प्रकार का हिंट नहीं दिया है, लेकिन इसके भारत में 50 लाख से 60 लाख (एक्स-शोरूम) प्राइस पर आने की संभावना है। इसके CBU (कंप्लीटली बिल्ट अप) के रूप में आने की उम्मीद है, जिसका असर कीमत पर भी देखने को मिल सकता है।

2017 ई-मोशन कूपे कॉन्सेप्ट पर आधारित इस ईवी को एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक सेडान में सामने की ओर DRLs के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स शामिल हैं। नीचे स्लीक एयर इनटेक है। पीछे की तरफ तीर के शेप की टेल लाइट्स और स्प्लिट रियर डिफ्यूजर को शामिल किया गया है। इसमें 19 से 20 इंच तक के डायमंड-कट एलॉय व्हील मिलते हैं। इसकी एक खासियत इसमें मौजूद सीजर (ऊपर की ओर खुलने वाले) दरवाजे हैं।
 

Cyberster EV की लंबाई 4,533 mm, चौड़ाई 1,912 mm, ऊंचाई 1,328 mm और व्हीलबेस 2,689 mm है। वहीं, पावरट्रेन की बात करें, तो MG ने इस कार में दो बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन दिए हैं। एंट्री-लेवल मॉडल में 64kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल 308 hp रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी दावा की गई रेंज 520 किमी है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ एक बड़ा 77kWh बैटरी पैक भी मिलेगा जो संयुक्त रूप से 535hp और 725Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी दावा की गई रेंज 580 किमी है। इतना ही नहीं, MG ने दावा किया है कि टॉप-एंड वेरिएंट केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
Advertisement

साइबरस्टर के अंदर केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए तीन स्क्रीन हैं, जिसमें एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे खास इस तरह बनाया और फिट किया गया है, जिससे ड्राइवर को अच्छा व्यू मिले। कार में Apple CarPlay और Android Auto के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, एक बिल्ट-इन 5G सिम, कनेक्टेड कार फीचर, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटेलेटिड सीट्स, विभिन्न ड्राइविंग मोड, एक प्रीमियम Bose ऑडियो सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.