Mercedes-Benz EQG 580 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 3 करोड़ रुपये, जानें फीचर्स और रेंज

Mercedes-Benz इंडिया ने बाजार में इलेक्ट्रिक जी-क्लास एसयूवी Mercedes-Benz EQG 580 लॉन्च की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 20:10 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz G 580 की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।
  • Mercedes-Benz G 580 में प्रत्येक व्हील के लिए 4 इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
  • Mercedes-Benz EQG 580 की एक्स शोरूम कीमत 3 करोड़ रुपये है।

Mercedes-Benz G 580 में 4 इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।

Photo Credit: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz इंडिया ने बाजार में इलेक्ट्रिक जी-क्लास एसयूवी Mercedes-Benz EQG 580 लॉन्च की है। लिमिटेड एडिशन वन में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने आईसीई मॉडल के समान डिजाइन से लैस है। ब्रांड का दावा है कि एसयूवी ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के मामले में अपने कंबशन-इंजन से भी बेहतर परफॉर्मेंस कर सकती है। यहां हम आपको Mercedes-Benz EQG 580 की रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mercedes-Benz EQG 580 Price


कीमत की बात की जाए तो Mercedes-Benz EQG 580 की एक्स शोरूम कीमत 3 करोड़ रुपये है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
Mercedes-Benz G 580 Features

 

डिजाइन की बात करें तो Mercedes-Benz G 580 काफी हद तक G 450d जैसा ही है। इंटीरियर की बात करें तो Mercedes-Benz G 580 में अपने इंटरनल कंबशन मॉडल के समान ही लेआउट मिलता है। इसमें ड्यूल 12.3 इंच की स्क्रीन हैं जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के तौर पर काम करती हैं। इसमें सिग्नेचर ग्रैब हैंडल और एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रांसपेरेंट बोनट फीचर, 360-डिग्री कैमरा और कई अन्य फीचर्स भी हैं। इन सबके साथ इसमें 360 डिग्री टर्न यानी जी-टर्न भी है।


Mercedes-Benz G 580 Power, Range


Mercedes-Benz G 580 में प्रत्येक व्हील के लिए 4 इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। प्रत्येक यूनिट 147 एचपी और 587 एचपी का कम्बाइंड आउटपुट और 1,165 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इन सभी मोटर्स में अलग से 2-स्पीड गियरबॉक्स है। इन मोटर्स के जरिए जनरेट होने वाली पावर के जरिए एसयूवी 4.7 सेकंड में 0से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। एसयूवी में 116 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि एक बार चार्ज करने पर 473 किमी की रेंज प्रदान करता है। इस बैटरी को 200 किलोवाट चार्जर के जरिए 32 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mercedes Benz

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.