Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार बनेगी गुजरात में, 35,000 करोड़ के निवेश का भी ऐलान

तोशीहिरो का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और निरंतर समर्थन से भारतीय मोटर वाहन बाजार लगातार विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 19:16 IST
ख़ास बातें
  • गुजरात में दूसरा प्लांट लगाने के लिए 35,000 करोड़ का किया जाएगा निवेश
  • वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में तोशीहिरो द्वारा घोषणा की गई
  • केवल गुजरात में सालाना 20 लाख यूनिट्स बनाने का लक्ष्य
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का निर्मात गुजरात में करेगी। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी (Toshihiro Suzuki) ने बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा गुजरात में अपने दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्थापित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। यह भी बताया गया है कि कंपनी का लक्ष्य 2030-31 तक वार्षिक उत्पादन क्षमता को 40 लाख यूनिट से अधिक तक बढ़ाना है।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (Vibrant Gujarat Global Summit 2024) के 10वें एडिशन में तोशीहिरो द्वारा घोषणा की गई कि Suzuki गुजरात में कंपनी के दूसरे कार प्लांट के निर्माण के लिए भारी निवेश करेगी। एनडीटीवी के अनुसार, उन्होंने कहा‘‘ हम गुजरात में दूसरे कार संयंत्र के निर्माण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जो हर साल 10 लाख यूनिट का उत्पादन करेगा।''
Advertisement

उन्होंने आगे यह भी कहा कि नए प्लांट का परिचालन वित्त वर्ष 2028-29 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अपकमिंग प्लान पर पर्दा बनाए रखते हुए उन्होंने कहा कि इसके स्थान और उत्पादित किए जाने वाले मॉडल के बारे में अधिक जानकारी उचित समय पर शेयर की जाएगी।

तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात में वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 लाख यूनिट हो जाएगी। सुजुकी मोटर गुजरात में 10 लाख यूनिट और दूसरे नए प्लांट में 10 लाख यूनिट का निर्माण किया जाएगा। मारुति सुजुकी इंडिया में सुजुकी मोटर की करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि तोशीहिरो का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और निरंतर समर्थन से भारतीय मोटर वाहन बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुजुकी ग्रुप का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) इस साल के अंत तक सुजुकी मोटर गुजरात से ही पेश किया जाएगा और इसे भारत में बेचने के साथ-साथ जापान और यूरोपीय देशों में भी निर्यात किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.