500 किमी रेंज के साथ Maruti Suzuki e-Vitara हुई Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश

Maruti Suzuki ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल Maruti Suzuki e-Vitara को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki e-Vitara बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है।
  • Maruti Suzuki e-Vitara सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज प्रदान करती है।
  • Maruti Suzuki e-Vitara में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS और 7 एयरबैग्स हैं।

Maruti Suzuki e-Vitara की रेंज 500 किमी है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने आज प्रगति मैदान में हो रहे Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) Maruti Suzuki e-Vitara को लॉन्च कर दिया है। नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज प्रदान करती है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आई e VITARA को इनोवेशन, कंफर्ट और मजबूती के साथ तैयार किया गया है। यहां हम आपको Maruti Suzuki e-Vitara के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Maruti Suzuki e-Vitara Range & Power


Maruti Suzuki e-Vitara को बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh दिए हैं जो कि हाई एफिशिएंसी मोटर को पावर प्रदान करती हैं। ई विटारा तीन ड्राइव मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स का ऑप्शन प्रदान करती है। रेंज की बात करें तो 61kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसके बोल्ड डिजाइन, एडवांस फीचर्स और व्यापक इलेक्ट्रिक इको सॉल्युशन का उद्देश्य भारत और ग्लोबल स्तर पर ईवी बाजार को नया विकल्प लाना है। इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए यूनिक रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।


Maruti Suzuki e-Vitara Features


Maruti Suzuki e-Vitara में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिए लेवल 2 ADAS, सात एयरबैग्स और एक एनर्जी-एबसोर्बिंग बैटरी स्ट्रक्चर दिया गया है। इसका नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट सिस्टम 60 से ज्यादा एडवांस फीचर्स प्रदान करता है जो एक आरामदायक डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करता है। Maruti Suzuki e VITARA एसयूवी में R18 एलॉय व्हील,पॉलीहेड्रल स्टाइल और एडवांसत एलईडी लाइटिंग के साथ एक बोल्ड, एयरोडायनेमिक एक्सटीरियर दिया गया है। वहीं इंटीरियर में एक प्रीमियम ट्विन-डेक फ्लोटिंग कंसोल और एंबिएंट लाइट लक्जरी अनुभव को बेहतर करता है। इको-सॉल्यूशंस के मामले में इस इलेक्ट्रिक कार में स्मार्ट होम चार्जर, फास्ट डीसी चार्जिंग नेटवर्क और 1 हजार शहरों में 1,500 से ज्यादा ईवी सर्विस वर्कशॉप शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bharat Mobility Global Expo 2025, Auto Expo 2025

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.