98 Km रेंज वाला Lectrix LXS 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 79,999 रुपये से शुरू

Lectrix LXS 2.0 में 2.2 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर मिलती है, जो 2.9 बीएचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है और इसकी बदौलत ई-स्कूटर 60 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 25 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 21:16 IST
ख़ास बातें
  • नए Lectrix LXS 2.0 की भारत में कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • LXS 2.0 के लिए प्री-बुकिंग ओपन है
  • डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी
देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट को और अधिक गर्माने के लिए SAR इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का हिस्सा और इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Lectrix EV अपना नया LXS 2.0 ई-स्कूटर लेकर आया है। ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 98 किमी की रेंज का वादा करता है। इसकी मुख्य यूएसपी अच्छे फीचर्स और कीमत के बीच का बैलेंस है। ई-स्कूटर में 2.9 bhp पैदा करने वाली 2.2 किलोवाट BLDC हब मोटर मिलती है। इसमें 25-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है। चलिए इसकी कीमत के साथ इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं।

नए Lectrix LXS 2.0 की भारत में कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ई-स्कूटर को लॉन्च करते हुए कंपनी ने कहा कि यह ग्राहकों की तीन महत्वपूर्ण जरूरतों - रेंज, क्वालिटी और मूल्य - को पूरा करता है। LXS 2.0 के लिए प्री-बुकिंग ओपन है और इसकी डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी। ई-स्कूटर के साथ 3 साल/30,000 किमी की वारंटी मिलेगी।

खासियतों की बात करें, तो Lectrix LXS 2.0 में 2.3 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 98 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। बता दें कि यही मॉडल पहले से एक बड़े 3 kWh बैटरी पैक के साथ भी आता है, जिसका नाम LXS 3.0 है। छोटी बैटरी क्षमता को छोड़कर मॉडल समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है।

ई-स्कूटर में 2.2 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर मिलती है, जो 2.9 बीएचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है और इसकी बदौलत ई-स्कूटर 60 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 25 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

LXS 2.0 में 90/110 फ्रंट और 110/90 रियर 10-इंच टायर मिलते हैं। फीचर्स की बात करें, तो ई-स्कूटर फॉलो-मी हेडलैंप फंक्शन से लैस आता है। इसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, आपातकालीन SOS, डोरस्टेप सर्विस और भी बहुत कुछ शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.