Rs 15 में 220 Km का सफर! Komaki ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल MX16, जानें कीमत

Komaki MX16 Pro को एक फुल-मेटल बॉडी के साथ तैयार किया गया है जो इम्पैक्ट रेजिस्टेंस और हाई-ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Komaki MX16 Pro की कीमत 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) है
  • Dual Tone और Jet Black कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है इलेक्ट्रिक बाइक
  • कंपनी का 80 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 220 किमी तक की रेंज का दावा

Komaki MX16 Pro की कीमत 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) रखी गई है

Photo Credit: Komaki Electric

Komaki Electric ने अपनी नई MX16 Pro इलेक्ट्रिक क्रूजर को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) रखी है। Komaki का कहना है कि MX16 Pro उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जिन्हें स्टाइल, रोड प्रेजेंस, कम रनिंग कॉस्ट और लंबे समय तक चलने वाला सेटअप चाहिए। यह क्रूजर दो कलर ऑप्शन्स Dual Tone और Jet Black में उपलब्ध है। इसकी टॉप स्पीड 80 Kmph है और कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 220 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है।

Komaki के मुताबिक, MX16 Pro को एक फुल-मेटल बॉडी के साथ तैयार किया गया है जो इम्पैक्ट रेजिस्टेंस और हाई-ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करती है। इसका फ्रेम लंबा रखा गया है, सीट चौड़ी है और मोटर लो-वाइब्रेशन सेटअप के साथ आती है, जिससे यह एक स्टेबल और आरामदायक क्रूजर लुक-एंड-फील देती है।

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक क्रूजर में 5 kW BLDC हब मोटर दी गई है, जिसे 4.5 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। Komaki कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज पर 160-220 km तक की रेंज दे सकती है। रनिंग कॉस्ट पर जोर देते हुए कंपनी ने बताया कि लगभग 200 km की दूरी सिर्फ 15-20 रुपये में तय की जा सकती है, जबकि पेट्रोल टू-व्हीलर में यही दूरी करीब 700 रुपये तक पड़ती है।

MX16 Pro की मोटर 6.7 hp की पावर जनरेट करती है और बाइक की टॉप स्पीड 80 km/h बताई गई है। टॉर्क को स्मूथ पावर डिलीवरी के हिसाब से ट्यून किया गया है। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें ट्रिपल-डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया है। फीचर्स की बात करें तो MX16 Pro में फुल-कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, ऑटो-रिपेयर स्विच और पार्क असिस्ट जैसी तकनीकें शामिल हैं।

Komaki Electric Vehicles की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने लॉन्च पर कहा कि MX16 Pro को EV सेगमेंट में “गेम चेंजर” की तरह देखा जा सकता है। उनके मुताबिक, इस क्रूजर को पावर, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट के कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया गया है, ताकि वीकेंड राइड से लेकर डेली कम्यूट तक हर सफर को आनंददायक बनाया जा सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.