Auto Expo 2023: 483 Km की रेंज वाली Kia EV9 इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, देखें इसका खूबसूरत डिजाइन

मस्कुलर लुक देने के लिए कॉन्सेप्ट कार में बड़े व्हील्स आर्च दिए गए हैं और व्हील्स भी विशाल हैं। 22-इंच के पहियों को एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए रिम मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Kia Concept EV9 को आज Auto Expo 2023 में पेश कर दिया गया है
  • कार को Kia के E-GMP प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है
  • कार में डुअल-मोटर सेटअप से लैस ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल भी मिल सकता है

EV9 के अंदर 27-इंच का एक विशाल कर्व्ड अल्ट्रावइड डिस्प्ले दिया गया है

भारत में Auto Expo 2023 चल रहा है, जिसमें सभी ऑटोमोबाइल दिग्गज अपने वाहनों और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन्हीं में से एक Kia है, जिसमें अपनी कॉन्सेप्ट कार EV9 के साथ चौथी पीढ़ी की Carnival KA4 पेश की है। एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है, तो कार्निवल ICE से लैस कार है। Concept EV9 की बात करें, तो इसे कंपनी ने खुद के E-GMP प्लेटफॉर्म में बनाया है और यह इस लाइनअप के अपने पिछले मॉडल्स से बहुत अलग है।

Kia Concept EV9 को आज Auto Expo 2023 में पेश कर दिया गया है। कार को Kia के E-GMP प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में L-साइज के डीआरएल वाले डॉट-पैटर्न वाले हेडलैंप के साथ एक क्लैमशेल बोनट है। यह बड़ी और भारी SUV है, जिसके फ्रंट में टाइगर-नोज ग्रिल दी गई है। Kia EV9 कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,929mm, चौड़ाई 2,055mm और ऊंचाई 1,790mm है। पीछे की तरफ इसमें वर्टीकल स्टैक्ड टेल लाइट्स और एक विशाल विंडशील्ड है। 
Advertisement

मस्कुलर लुक देने के लिए कॉन्सेप्ट कार में बड़े व्हील्स आर्च दिए गए हैं और व्हील्स भी विशाल हैं। 22-इंच के पहियों को एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए रिम मिलते हैं। किआ ने कॉन्सेप्ट ईवी9 पर पारंपरिक ओआरवीएम को हटा कर कैमरों का इस्तेमाल किया है, जो कार के साइड के ट्रैफिक के साथ-साथ बाहर का 360 डिग्री व्यू देने में मदद करते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो EV ने फिलहाल इस कार के सटीक स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन दावा किया है कि इलेक्ट्रिक कार 483 Km की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। E-GMP प्लेटफॉर्म पर बने इलेक्ट्रिक वाहन 350 kW चार्ज क्षमता के साथ 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर से लैस होते हैं और उम्मीद है कि यह कार भी इसे सपोर्ट करेगी। कार में डुअल-मोटर सेटअप से लैस ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल भी शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

EV9 के अंदर 27-इंच का एक विशाल कर्व्ड अल्ट्रावइड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है और यही डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम का भी काम करता है। फ्लोर फ्लैट है, जिसमें लगी सीट्स कई तरह से एडजस्ट हो सकती हैं, यहां तक कि पूरी तरह से दूसरी ओर रोटेट भी हो सकती हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.