Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार 720 किलोमीटर रेंज के साथ हुई लॉन्च, 3 डिस्प्ले, रिमोट कंट्रोल पार्किंग फीचर से लैस!

स्टैंडर्ड ट्रिम ऑप्शन में 160kW की मोटर है और BYD LFP ब्लेड बैटरी है जो कि 64.2Wh क्षमता की है। कार में 530km रेंज दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Kia EV5 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।
  • कंपनी ने कार के साथ 5 साल की वारंटी दी है।
  • यह तीन ट्रिम लेवल में आती है जिसमें स्टैंडर्ड, लॉन्ग रेंज और AWD शामिल।

Kia EV5 लॉन्ग रेंज मॉडल में 88kWh की बैटरी मिलती है जो कि कार को 720km तक चला सकती है।

Photo Credit: Kia

Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Kia EV5 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। यह तीन ट्रिम लेवल में आती है जिसमें स्टैंडर्ड, लॉन्ग रेंज और AWD शामिल हैं। कंपनी ने इसे प्राइस कट के साथ लॉन्च किया है। घोषणा के समय इसकी कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन लॉन्च के समय यह 10 हजार युआन कम करके पेश की गई है। आइए जानते हैं Kia की इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार की कीमत और फीचर्स। 
 

Kia EV5 price

Kia EV5 को कंपनी ने 159,800 युआन (लगभग 19 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन लॉन्च के समय इसकी कीमत 10 हजार युआन कम कर दी गई और EV को 149,800 युआन (लगभग 17.61 लाख रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कार के साथ 5 साल की वारंटी दी है। यह 1 लाख किलोमीटर रेंज तक लागू है। यानी कि 5 साल तक या 1 लाख किलोमीटर चलने तक, जो भी पहले हो, इलेक्ट्रिक कार वारंटी के अंदर रहेगी। इसके अलावा कार की बैटरी, मोटर, और इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम को 8 साल तक, या 1,50,000 किलोमीटर चलने तक कवर किया गया है। 
Advertisement

Kia EV5 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही EV को कनाडा, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया समेत कई और देशों में 2024 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। 
 

Kia EV5 Features

Kia EV5 के फीचर्स की बात करें तो यह तीन ट्रिम लेवल में आती है जिसमें स्टैंडर्ड, लॉन्ग रेंज और AWD शामिल हैं। स्टैंडर्ड ट्रिम ऑप्शन में 160kW की मोटर है और BYD LFP ब्लेड बैटरी है जो कि 64.2Wh क्षमता की है। कार में 530km रेंज दी गई है। इसके बाद लॉन्ग रेंज मॉडल में 88kWh की बैटरी मिलती है जो कि कार को 720km तक चला सकती है। जबकि मोटर वही रहेगी। इसके AWD वर्जन में फ्रंट और रियर मोटर मिलती है। फ्रंट में 160kW की मोटर, और रियर में 70kW की मोटर लगी है। इसमें 88kWh की बैटरी है। कंपनी इस वेरिएंट के लिए रेंज का खुलासा नहीं किया है। 
Advertisement

भीतरी फीचर्स देखें तो किआ ईवी5 में तीन स्क्रीन मिलती है। जिसमें 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 5 इंच क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, और 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले शामिल है। इसमें लेवल 2 असिस्टेड ड्राइविंग सपोर्ट है, साथ में सेमी ऑटोमेटेड लेन चेंजिंग सपोर्ट, और इंटेलिजेंट रिमोट कंट्रोल पार्किंग फीचर भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kia EV5, Kia EV5 launch, Kia EV5 price, Kia EV5 specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.